google.com, pub-7610353441165800, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे याद है ज़रा ज़रा: Rector Kathuria
Showing posts with label Rector Kathuria. Show all posts
Showing posts with label Rector Kathuria. Show all posts

Saturday, January 10, 2026

शनि की साढ़ेसाती कई रंगों में काफी कुछ दिखा सकती है

Blog Media Link on 10th January 2026 at 02:30 Regarding Astrology about Saturn 7.5 years

लेकिन हर चुनौती के सामने डटे रहना-पीछे मत हटना 


खरड़
(मोहाली) चंडीगढ़:10 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक//आर के तारेश//यादें//मुझे याद है ज़रा ज़रा)):: 

ज़िंदगी की हर सुबह कई बार उमीदों से भरी होती है और कई बार निराशा के अंधेरों से। जिस दिन उम्मीद रौशन होती है उस दिन तन मन में एक उत्साहपूर्ण उड़ान उठने लगती है। जिस दिन निराशा का अंधेरा हो उस दिन बिस्तर से उठने का भी मन नहीं होता। बस यही लगता है कि उठ कर भी क्या करेंगे? कहां जाऐंगे? निराशा वाले दिन उठना भी पड़े तो बस मजबूरी में ही उठना होता है। इसके कारणों पर सोचा तो बहुत सी बातें मन में आईं। इस चिंतन में चलते चलते ज्योतिष के नज़रिये से ग्रह चाल देखने का भी मन किया। बात उठी दिमाग में भी और मन में भी। मन की बात तो ठीक लगती पर इस चाल को देखने और समझने की अक्ल कहां से लाते? ज्योतिष के  ज्ञान विज्ञान को समझना समझाना इतना सहज भी नहीं होता। 

ग्रह चाल पर दृष्टि डालने के लिए कुछ जानकार मित्रों से भी चर्चा की और गूगल बाबा से  भी गुजारिश की। बहुत पहले एक विद्वान मित्र हुआ करते थे डाक्टर ज्ञान सिंह मान। उनके पास बैठ कर बहुत सा नया ज्ञान मिलता था और मार्गदर्शन भी। फिर एक पत्रकार मित्र अजय कोहली भी इस क्षेत्र में काफी अनुभवी मिले। उन्हें तंत्र का भी अच्छा गया था। उन्होंने बहुत सी कठिन मुसीबतों का सामना इसी ज्ञान और शक्ति के आधार पर किया। इस तरह कई शुभचिंतक ज्ञानी जनों से चर्चा होती रही। 

मेरी राशि मीन है लेकिन मुझे इसका कोई विशेष ज्ञान नहीं। इस चर्चा के दौरान जो जानकारी मिली वह काफी गहरी भी महसूस हुआ।  इस जानकारी के मुताबिक 29 मार्च 2025 को शनि देव ने मीन राशि में प्रवेश किया और अब वह 3 जून 2027 तक इसी राशि (गुरु की राशि) में रहकर मीन राशि के जातकों को प्रभावित करेंगे। इस कहसेतर का ज्ञान कहता है कि यह समय मीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जो मानसिक अशांति, मेहनत में वृद्धि, आत्म-मंथन और करियर में चुनौतियों के साथ-साथ स्थिरता भी लाएगा। वैसे इसका अहसास होने भी लगा है। जो जो लोग स्वार्थ पूर्ण होने का रवैया दिखा थे और जेवल औपचारिकता निभाने तक रहने लगे थे। उनसे दूरी की भावना अब स्थिर दूरी जैसी बनने लगी है। उनसे कब मुलाकात हुई और कब नहीं इसका भी पता नहीं लगता। 

मीन राशि पर शनि गोचर (2025-2027) का प्रभाव इतना गहरा होगा कभी सोचा नहीं था। नास्तिकता की वजह से इस तरफ कभी ध्यान दिया भी नहीं था। लेकिन अब लगता है कि देना चाहिए था। बहुत सी चीज़ें जब समझ में नहीं आती तो वे निरथर्क लगने लगती हैं। जब ु का महत्व पता चलता है तब तक समय और अवसर निकल चूका  होता है। तब उस ज्ञान या उपलब्धि का भी कोई अर्थ नहीं रहता। 

इसी चर्चा के दौरान करियर और मेहनत के मामले में भी बताया गया कि शनि के लग्न (प्रथम भाव) में होने से काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ऐसा हुआ भी। मेहनत तो करनी पड़ी लेकिन ऐसा भी मेहजसूस होने लगा कहैं यह मेहनत भी निरथर्क तो नहीं? इसी तथ्य जैसी बात के साथ यह भी बताया गया कि 2026 में मेहनत का फल भी मिलेगा। बस यही बात हैरानी वाली लगी क्यूंकि अतीत में बहुत बार ऐसा होता रहा की फल तो कोई और ही ले जाता था और मेहनत हम करते रह जाते। बहुत बार वह गीत याद आता---

सब कुछ सीखा हमने--न सीखी होशियारी---!

इसी तरह इसी विषय पर हुई चर्चा में कुछ कठिनाईयां आने के भी संकेत बताए गए। स्पष्ट कहा गया कि नौकरी और व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं लेकिन इनके परिणाम अच्छे ही रहेंगे। कठिनाई की  भविष्यवाणी सुनने की तो अब आदत सी ही होने लगी थी लेकिंन अच्छे परिणाम की बात सुनने में ही अजीब लगी। हमारे मामले में अच्छा कब से होने लगा? सुन कर हंसी जैसा अहसास भी हुआ। बताने वाले को भी इसका आभास हो गया। लेकिन वह भी खामोश रहे। 

जब ऐसी आशंका जताई तो साढ़ेसाती का विस्तार भी बताया गया। साफ़ कहा गया कि साढ़ेसाती का प्रभाव अभी रहेगा ही। इसके समापन की तारीख अभी दूर है अर्थात 8 अगस्त 2029 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।इसलिए सावधान रहने की भी सलाह दी गई। बताया गया कि यह समय मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। मुझे यह सब सुन क्र भी हंसी आ गई। मित्रलोगों से बात करते करते ऐसे अनुभव हो भी जाते हैं। बताने वाले ने पूछा हँसे क्यूं? मैंने कहा बात ही हंसने वाली है क्यूंकि तनाव और भ्रम की स्थिति मेरे जीवन में कोई नई नहीं है। अक्सर ही ऐसा होता रहा। कभी हम पूर्णिमा के चांद को रोतो समझ लेते थे और कभी सुंदर लड़की का चेहरा जिसके हम किसी ज़माने में दीवाने रहे। दीवाने तो खैर अब भी हैं लेकिन अब  फ़ाज़ली साहिब की शायरी में से ये पंक्तियाँ भी बहुत अच्छी लगने लगी हैं और इनकी हकीकत भी समझ आने लगी हैं कि 

दूर के चांद को ढूंढो न किसी आँचल में!

यह उजाला नहीं आंगन में समाने वाला!

अब तो लगने लगा है कि अगर ज्योतिष अंतरिक्ष के ग्रहों की चाल है तो शायरी की उड़ान भी कोई कम नहीं होती। इसके ज़रिए भी अंतरिक्ष देखे जा सकते हैं। शायरी इन ग्रहों के मन में क्या चल रहा है या चलेगा इस रहस्य को भी पकड़ लाती हैं। शायरी की उड़ान भी इस से कम नहीं होती। अब यह बात अलग है की शायरी अभी तक अच्छा खासा पैसा कमाने वाला कारोबार नहीं बन स्की जबकि ज्योतिष इस मामले में काफी विकसित हो चूका है। कुछ मामलों में बात कुछ अलग भी हो सकती है लेकिन मानसिक उड़ान मह्त्वपूर्णत तो होती है।  

एक बार एक ज्योतिष विशेषज्ञ महानुभाव से पूछा कि जेब की हालत कैसी रहेगी? हम सपने ही देखते रहेंगे या फिर सपनों को साकार भी कर पाएंगे? इस सवाल पर ज्योतिष ज्ञान से मुझे फिर सावधान किया गया कि आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी बल्कि बहुत अच्छी भी लेकिन धन का लेन-देन संतुलित तरीके से करना होगा। इस संतुलन को बिगाड़ने की सलाह देने वाले बहुत मिलेंगे। न ज़्यादा बात करना, न ही सुनना और न ही मानना। मन की बात सभी के साथ करने से बचना होगा। जितना कम बोलोगे उतना ही अच्छे रहोगे। 

फिर सोचा कि पारिवारिक और निजी जीवन पर भी कुछ जान लिया जाए। जवाब मिला वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन धैर्य से रिश्ते में मजबूती आ सकती है। इस तरह का जवाब सुन कर भी हंसी आई क्यूंकि पत्नी का देहांत हुए कई बार्स हो चुके हैं। उसके बाद कौन सा परिवार और कौन सा वैवाहिक जीवन!

हां स्वास्थ्य में गड़बड़ियां चल रही थीं। हाई बीपी, शूगर और इससे सबंधित बहुत कुछ और भी। इस लिए इस पर पूछा तो ज्योतिष ज्ञाता मित्र ने साफ़ और सख्त शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य पर ध्यान देना अनिवार्य है, विशेष रूप से पैरों और नसों (वायु तत्व असंतुलन) से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। केतु परेशान भी कर सकता है और ब्भक्ति व् सन्यास का मार्ग भी दिखा सकता है। इसी चर्चा के दौरान एक रहस्य पता चला कि बिगड़े हुए इंसान को कई बार केतु महाराज इतनी चिंता में डालते हैं कि बिगड़ा इंसान तंग हो कर सीधे रास्ते पर आने लगता है। उसके सब बल निकल जाते हैं। उस बिगड़े हुए इंसान को सीधे मार्ग पर चला कर सही राह पर ले आते हैं केतु महाराज। इतना सीधा करते हैं कि बिगड़े हुए इंसान को स्वयं ही उचित लगने लगता है। वह सिगरेट, शराब और अन्य बुराइयां छोड़ कर अच्छाईयां अपनाने लगता है।  

साढ़ेसाती के इस दुसरे और चुनौतीपूर्ण चरण का सामना करने के लिए दान दक्षिणा की जानेवाली चीज़ें भी  बताई गई लेकिन एक सलाह बहुत ज़बरदस्त रही कि कभी भी जीवनशैली में कमज़ोरी मत दिखाना। मेहनत से पीछे न हटना और तनाव लेने से कभी भी बचने की कोशिश करना। हर चुनौती को स्वीकार करना लेकिन कूटनीति का साथ मत छोड़ना। 

इसी मकसद के लिए अर्थात साढ़ेसाती और अन्य मुश्किलों का सामना करने के लिए मेडिटेशन और पूजा पाठ करना भी बहुत अच्छा बताया गया। सलाह यह दी गई कि भगवान शिव या विष्णु जी की आराधना करें तो यह अधिक शुभ रहेगी। भगवान शिव से तो बचपन से ही एक विशेष स्नेह रहा है। वह ज़िंदगी में बहुत सी मुश्किलों का सामना करने की शक्ति भी देते रहे हैं और इसका आभास  होता रहा। इसी बहाने भगवन शिव का समरण अधिक किया जा सकेगा। 

ज्योतिष  विज्ञान  पर कुछ मित्रों से हुई चर्चा में एक और महत्वपूर्ण तथ्य बताया गया कि जिस शनि से सभी लोग डरते हैं वह बहुत न्यायप्रिय है। इस बार्स अर्थात 2026 में शनि का मीन राशि में ही बने रहना, उन लोगों के लिए बहुत ख़ास भी बनेगा जो रचनात्मक या आध्यात्मिक क्षेत्रों में हैं। उनके लिए आत्म-विकास का अवसर भी लेकर आएगा। ऐसे अवसर जो बिलकुल नई दुनिया सामने लाएंगे। ऐसी दुनिया जिसकी चमक डंक देख कर आप ही नहीं सभी हैरान रह जाएंगे। 

बहुत सी बातें और बहुत से तथ्य ऐसे रहे जिन पर इस पोस्ट में चर्चा नहीं की जा स्की। कोशिश रहेगी उन पर एक अलह विस्तृत चर्चा अलगे पोस्ट में की जा सके।  -मीडिया लिंक आर के तारेश 

Thursday, December 4, 2025

कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन..... !

3rd December 2025 at 10:49 मुझे याद है ज़रा ज़रा नई ब्लॉग पोस्ट  

जालंधर से भी बहुत सी यादें जुडी हुई हैं 

खरड़//मोहाली:3 दिसंबर 2025: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा डेस्क)::


सत्तर का दशक भी खत्म हो चुका था।
बांग्लादेश की जंग भी समाप्त हो चुकी थी लेकिन खबरों और सियासत में इस जंग की परछाईआं अक्सर महसूस हो ही जाती थी। बंग बंधू शेख़ मुजीबुर रहमान की छवि भी देश भर में छायी  हुई थी। नवयुवा और दुसरे कलाकार भी शेख़ मुजीबुर रहमान के पेंसिल स्कैच बनाते आम नज़र आ जाते थे। बंगलादेश की स्वतंत्रता के साथ देश की भावनाएं जुडी हुई थी। अख़बारों में अक्सर यही खरें सुर्खियां बनी होतीं। बंगलादेश की स्टोरियां बहुत उभार कर प्रकाशित की जा रही थीं। 

पंजाब के राजनैतिक हालात भी कुछ बदल चुके थे। सियासत से जुड़े वाम के मित्रों और शुभचिंतकों ने भी पिता जी को सलाह दी थी कि अब भूमिगत वाले जीवन के अज्ञातवास से बाहर आ कर खुले माहौल वाली लोकतान्त्रिक धारा में काम करें। सत्ता की तरफ से आ रहे ब्यान भी बहुत लुभावने थे। फिर भी सोचने वाली बात थी की इन लुभावने बयानों में कितना सच होता है। इन पर यकीन करना सही भी है या नहीं?

मानसिकता और हालात दोनों ही दुविधापूर्ण थे। यह फैसला आसान भी नहीं था कि पंजाब लौटना उचित होगा या नहीं?  इसका फैसला यथा सहज भी नहीं था। इसी सोच विचार में एक डेड बरस और गुज़र गया। सरकार की सख्त नीतियों के चलते 28 जुलाई 1970 को बाबा बूझा सिंह को ग्रिफ्तार करके एक झूठे पुलिस मुकाबिले में उनकी हत्या की जा चुकी थी। नक्सलवादियों के लिए माहौल लगातार गंभीर बना हुआ था। मार्च 1972 में पंजाब के मुख्य मंत्री बन कर अप्रैल 1977 तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले ज्ञानी ज़ैल सिंह बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हुए। 

मैंने अपने जन्मस्थल वाले बचपन के उस  घर के इलाके नवां मोहल्ला की एक नुक्क्ड़ में सटे प्रसिद्ध मोचपुरा बाजार और उसके जानेमाने सुभानी बिल्डिंग चौंक वाले इलाके में मुख्यमंत्री ज्ञानी ज़ैल सिंह को एक खुली जीप में देखा। वे आम जनता के इतने नज़दीक थे कि बच्चे भी उन्हें छू पा रहे थे। उन्होंने की बच्चों की तरफ गुलाब के फूल भी उछाले ,उन्होंने खुद भी अपनी लंबी अचकन जैसी पौशाक पर गुलाब का बड़ा सा फूल टांगा हुआ था। उन्हें देख कर चाचा जवाहर लाल नेहरू की छवि याद आ रही थी। ज्ञानी जी से मिलने की बहुत इच्छा हुई लेकिन मेरी उम्र भी बहुत कम थी और मेरी वहां सुनता भी कौन। फिर भी यह इच्छा पूरी हुई कुछ बाद में अमृतसर जा कर। इस सारी  कहानी की चर्चा भी लिसी अलग पोस्ट में सही। 

पंजाब लौट कर साहित्य की लग्न और बढ़ गई। उन दिनों पंजाब का अखबारी केंद्र जालंधर ही था। चंडीगढ़ से अंग्रेज़ी ट्रिब्यून ही प्रमुख समाचार पत्र निकलता था। ट्रिब्यून के बाद इंडियन एक्स्प्रेस और जनसत्ता भी चंडीगढ़ से निकलने लगे। जालंधर से हिंदी मिलाप, मिलाप, वीर प्रताप और प्रताप, पंजाब केसरी, हिन्द समाचार, पंजाबी में कौमी दर्द, अकाली पत्रिका, अजीत, जत्थेदार अखबार प्रमुख हुआ करते थे। इन में सबसे महत्वपूर्ण गिना जाता था वाम समर्थक पंजाबी समाचार पत्र नवां ज़माना। यही वाम पत्र था जिसने बहुत से नए लोगों को पत्रकारिता के गुर सिखाए।

इसी मीडिया ससंथान में रहते हुए बहुत से महान लोगों से मुलाकात भी होती रही। इन महान लोगों से हुई मुलाकातों और बातों की चर्चा भी होती रहेगी। फिलहाल यहां विराम चाहता हूँ। 

Sunday, August 18, 2024

जब लक्ष्मी की दूरी इम्तिहान लेती है!

 उस समय घैर्य, सबर और सबूरी की परीक्षा भी होती है 


खरड़
(मोहाली):18 अगस्त 2022: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा):: 

यह कुछ पंक्तियों का वटसैप संदेश जैसा ही था जो अब शायद ईमेल जैसा बड़ा पत्र बनता जा रहा है। इसे मैंने नोट किया था 18 अगस्त 2022 को और शायद उन्हीं दिनों किसी मित्र को भेजा भी था। इसे डिलीट करने का भी मन नहीं किया। संदेश भेजने के बाद इसे सहेजा भी इसीलिए था कि शायद कभी इसे दोबारा पढ़ना पड़े। हालात का जायज़ा हो जाता है पुराने पत्र और मैसेज पढ़ने से। सोचा आज इसे पढ़ कर देखूं कुछ गलत तो नहीं लिखा था। उन दिनों आर्थिक तौर पर भी हालात गंभीर थे। हालत स्वास्थ्य के हिसाब से भी अच्छी नहीं थी और जेब के हिसाब से भी। अब ऐसे में या तो किसी चमत्कार की उम्मीद होने लगती है या फिर किसी शुभचिंतक को बताने की इच्छा भी हो जाती है। ज़िंदगी में कई बार ऐसे वक्त आते हैं जब अस्तित्व खतरे में लगने लगता है। ऐसे में किसी से कुछ न कुछ कहना ज़रूरी हो जाता है। बहुत सोच कर एक मित्र को समस्या बताई तो उन्होंने तुरंत हमदर्दी भी ज़ाहिर की और साथ ही पेटीएम नंबर भी मांग लिया। 

उस समय मैंने लिखा-मैं वैसे भी फॉर्मल नहीं हूँ। कोई औपचारिकता मुझे कभी अच्छी भी नहीं लगती। इसी लिए मुझे लगा आप ने जो पेटीएम नम्बर मांगा है वह शायद भगवत कृपा और भगवत प्रेरणा का ही परिणाम है।

इसके साथ समाजिक दुःख कहने से भी खुद को नहीं रोक पाया। यह सच है कि लेखक वर्ग ही शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाया करता है लेकिन लेखक ही शोषण का शिकार हो जाता है। कभी प्रकाशक उसका शोषण करते हैं तो कभी साहित्यिक कृतियों को बेचने वाले बाजार के कारोबारी और कभी बड़े बड़े आयोजनों के नाम पर बड़े बड़े संगठनों के पदाधिकारी।

फिर भी लेखक आयोजन के लिए इस्तेमाल  होने वाले हाल का किराया देते हैं। चायपानी समोसे का खर्च भी करते हैं। कुर्सियां मंगवाने का खर्च भी करते हैं। अक्सर कहा यही जाता है की यह सब कुछ आयोजन करने वाले संगठन के प्रबंधक ही करते हैं लेकिन अंदर का सच कुछ और ही होता है। 

लेकिन लेखक, पत्रकार और आयोजक साहित्यिक कवरेज करने को आए कलमकारों के लिए कुछ खर्च करना उचित नहीं समझते। देते भी हैं तो बड़े मीडिया घरानों को जिनके पास कोई कमी ही नहीं होती। शोषण भी आम तौर पर पहले से ही शोषितों का होता है। आयोजनों के रिकार्ड को साहित्यिक रिपोर्टिंग करने वाले ही सहेजा करते हैं। इसलिए इन की तरफ विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए बिना उनकी निष्पक्षता पर प्रभाव डाले। लेकिन ऐसा बहुत कम हो पाता है। इस लिए अब बहुत से कार्यक्रमों और आयोजनों पर जाने का मन ही नहीं करता। 

फिर भी आपके फोन से एक नई आशा जगी। बदलते हालात की दस्तक सुनाई दी। इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट में हूं लेकिन इसे सब को बताना कभी ज़रूरी नहीं लगा। 

आप सहजता और ख़ुशी से अपने वायदे के मुताबिक कुछ कर सकें तो बहुत अच्छी बात है पर न भी कर सकें तो भी कोई बात नहीं। मन पर बोझ न रखना। इतने सालों में पहली बार ही यह नौबत आई कि मजबूरी सी दिखने लगी। आपके आयोजन में आने से इनकार भी बुरा लग रहा था लेकिन आता हूँ तो आर्थिक मजबूरियां भी हैं। 

बारह दिन के बाद बुखार से उठा हूं। मित्र डाक्टरों से तो फोन पर ही कंसल्ट किया लेकिन दवाएं बहुत महंगी हो गई हैं। दो दिन में करीब 36 हज़ार रुपयों से भी अधिक  की पेमेंट करनी ज़रूरी है। बिजली, इंटरनेट, दूसरे शुल्क, यूनिवर्सिटी और अन्यों की सरकारी फीस इत्यादि।

इस वक्त आप कुछ उधार भी दे सकें तो बहुत मेहरबानी होगी।

जो भी स्थिति हो प्लीज़ एक आध घण्टे में बता ज़रूर दें।

डेढ़ दो घंटे के बाद कुछ राशि फोन पर आ गई। साथ ही मैसेज भी कि अगर स्वास्थ्य ठीक हो तो आयोजन से एक दिन पहले बता दें। गाड़ी भिजवा दी जाएगी। सही समय पर गाड़ी भी भिजवा दी गई। प्रोग्राम भी अटेंड किया। साथ में बेटी भी थी।  एक कैमरा असिस्टेंट भी ले लिया। आती बार फिर से हम तीनों के लिए तीन लिफाफे दे दिए गए। साथ ही लोई के साथ सम्म्मान भी किया गया। 

सोच रहा हूं क्या इस सहयोग सहायता को आयोजनों के रूटीन का नियमित हिस्सा बनाया जा सकता है क्या? कैमरे और कलम की मेहनत को समाज कब मेहनत मानेगा?

Thursday, February 1, 2024

कलम को बेचना इतना आसान भी नहीं होता

31st January 2024 at 2:30 AM

लेकिन वक्त ने सिखाया इस कला का सीखना क्यूं ज़रूरी है!

लुधियाना: 31 जनवरी 2024: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)::


आज अर्थात 31 जनवरी 2024 सुबह सुबह दो बज चुके थे। जाग भी खुल चुकी थी। रात को लिखते लिखते नींद आ गयी तो सो गया था। सोचा रात का अधूरा पड़ा काम पूरा कर लूं। सर्दी की ठिठुरन कुछ अच्छी भी लग रही थी। पानी का गिलास पिया और पांच मिंट के लिए छत पर जा कर दो चार चक्कर लगाए। पूरी तरह से फ्रेश हो कर नई ताज़गी आ गई थी। नीचे आकर चाय बनाई और लैपटॉप ऑन किया।  चार बजने को थे। रात का अधूरा काम निकाला। एक नज़र डाली तांकि अब सोचा जा सके कि अधूरा काम कहां से शुरू करना है। 

सुबह को वही ख्याल सामने था जिसे रात्रि का अंतिम ख्याल रख कर मैं सो गया था कि चलो सुबह सोचेंगे। जब 2008 में एक प्रसिद्ध टीवी चैनल की नौकरी छोड़ी थी मन ही मन संकल्प किया था कि बस अब और नहीं। बहुत कर ली नौकरी। चैनल या अख़बार मालिकों की मर्ज़ी और विचार के लिए लिखना रोज़ का काम हो गया ठगा। अपनी स्वतंत्र सोच और विचारधारा लुप्त जैसी हो गई थी। रात को सोना और सुबह उठना सबकुछ चैनल के टाइम टेबल को देखते हुए करना होता था। हालांकि वहां साथ में कुछ अच्छे साथी भी थे जिनकी वजह से यह अच्छा भी लगने लगा था। अब भी कभी कभी उनमें से किसी न किसी बात हो जाती है। कुछ लोग अमेरिका और कैनेडा निकल चुके हैं। कुछ लोग दुसरे चैनलों में जा कर सेटल हो गए। 

मुझे ब्लॉग को सक्रिय करने का रास्ता ही ज़्यादा उचित लगा। इनमें वेबसाइट से कुछ अधिक खूबियां भी होती हैं। आसानी काफी लगती है। ब्लॉग चलने भी लगे थे मतलब लोग उन्हें पसंद भी करने लगे। लेकिन इसे रोज़ी रोटी की तरह देखना, समझना और चलाना बिलकुल अलग बात थी। कमाई और पैसा यहाँ भी प्रमुख मुद्दा बन कर सामने आया। लैपटॉप, इसका रखरखाव, मीडिया से सबंधित सॉफ्टवेयर, सबंधित कैमरे बेशक वे मोबाईल के ही हों लेकिन सबके खर्चे ज़रुरी थे। साथ में ज़रूरी था मोबाईल मोबाइल का इंटरनेट और लैपटॉप के लिए वाईफाई। कहीं न कहीं कवरेज के लिए आने जाने  खर्चे भी काम नहीं थे। 

फील्ड की कवरेज के बाद डेस्क पर लौट कर  काम करते करते थकावट भी होती है। चाय कॉफी का मन भी करता है और कभी कभी शाम को जाम का ख्याल भी आता है। खर्चे तो इनके लिए भी चाहिएं। हालाँकि कई बार बहुत से लोग सौगात भी दे जाते हैं लेकिन फिर भी अपना हाथ जगन्नाथ कहा जाता है। 

अब मुख्य सवाल था कि ब्लॉग मीडिया के लिए विज्ञापन देने वाले लोग, प्रायोजक और फाईनांसर कहां से ढूँढें जाएं। सोचने में यह सब अच्छा लगता है-दिन में देखे किसी मधुर सपने की तरह लेकिन वास्तव में यह सब बहुत कठिन होता है। मार्कीटिंग इतनी आसान नहीं होती। बाजार तकरीबन हर रोज़ नई चुनौतियां खड़ी कर देता है। इनको समझे बिना इनका सामना भी संभव नहीं और इन समस्याओं पर विजय भी नामुमकिन। 

इसके बावजूद हर क्षेत्र में सफलता पाने के गुर अक्सर मौजूद रहते हैं। यह बात ब्लॉग मीडिया के लिए भी लागू होती है। यूं तो ब्लॉग मीडिया के आय का प्रमुख स्रोत गूगल एडसेंस बेहद लोकप्रिय है लेकिन प्रमुख ब्लॉग मीडिया के लिए भी स्थानीय स्तर पर भी प्रायोजक और फाइनेंसर ढूंढने के लिए निम्नलिखित स्रोतों का उपयोग किया जा सकता है। 

आपके आसपास के व्यापारी या उद्योगपति भी इस मामले में बहुत लाभदायक साबित हो सकते हैं। इनमें आपके जानकार और नए लोग भी अच्छे रहते हैं।  आप अपने ब्लॉग को उद्योगिक संगठन और व्यापारियों को दिखा सकते हैं जो आपके लेखों और आपके ऑडियंस के साथ संबंधित हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए ब्लॉग पर विज्ञापन प्रदान करने, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स लिखने या संबंधित उत्पादों और सेवाओं के बारे में समीक्षा लिखने जैसी संभावित समझौतों को आमंत्रित कर सकते हैं। इनसे अक्सर काफी अच्छी आमदनी हो जाती है और इस मदनी के नियमित लिंक भी बन जाते हैं। 

विज्ञापन नेटवर्क्स भी इस मकसद के लिए काफी अच्छे और लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। आप किसी न किसी विज्ञापन नेटवर्क्स के साथ जुड़कर इन विज्ञापनों को अपने ब्लॉग पर प्रदर्शित कर सकते हैं। ये नेटवर्क्स विभिन्न प्रकार के विज्ञापन ऑप्शंस और प्रायोजन प्रदान करते हैं और विज्ञापनों के लिए एक माध्यम के रूप में आपके ब्लॉग का उपयोग करते हैं। आपको अपने ब्लॉग पर नेटवर्क कोड द्वारा विज्ञापन प्रदर्शित करने की आवश्यकता होती है, और फिर नेटवर्क आपको प्रति-क्लिक या प्रति-प्रदर्शन आधार पर भुगतान करेगा।

स्वतंत्र वित्तपोषक पूरी तरह से आपके विचारों और संबंधों पर निर्भर करते हैं। आप अपने ब्लॉग के लिए स्वतंत्र वित्तपोषकों को थोड़ा सा दिमाग लगाने के बाद सहजता से खोज सकते हैं, जो आपके विचारों और उद्देश्यों के समर्थन में रुचि रखते हैं वे आपके आर्थिक सहयोगी भी बन सकते हैं। इन प्रोफेशनल्स द्वारा साधारणत-चिल्ड क्रेटिविटी, पब्लिसिटी, एक्सपोजर और अन्य कार्यक्रमों के रूप में ब्लॉग को आर्थिक रूप से समर्थन किया जा सकता है।

क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म का रिवाज भी आजकल काफी है। क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म आपको अपने ब्लॉग के लिए धनराशि जुटाने की अनुमति देते हैं। आप एक विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित करके अपने ब्लॉग के लिए धन को इकट्ठा करने के लिए अपने पाठकों, प्रशंसकों और अन्य लोगों को आह्वानित कर सकते हैं।

इन स्रोतों का उपयोग करके आप ब्लॉग मीडिया के लिए प्रायोजकों और फाइनेंसरों को  और दूर दराज दोनों क्षेत्रों में खोज सकते हैं। यहां यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने ब्लॉग के लक्ष्यों, उद्देश्यों, और आपके ऑडियंस की मांग के आधार पर विचार करें और उसे ध्यान में रखें जब आप प्रायोजकों और फाइनेंसरों की खोज करें।

Monday, August 15, 2022

शांतिनिकेतन में पढ़ने का वो सपना टूट गया

 काश देश के हर गांव में होता एक शांतिनिकेतन

तस्वीरें विश्व भारती से साभार ली गई हैं
लुधियाना: 11 अगस्त 2022: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)::

रेक्टर कथूरिया 
बचपन के उन दिनों की बात है जब होश संभाला था पर समझदारी अभी नहीं आई थी। पहले गुरुमखी पढ़ना सीखा तो घर में मौजूद बहुत सी किताबों में से जिस  जिस पुस्तक का नाम आकर्षित करता उसे पढ़ने लगता। घर में टैगोर की तस्वीर भी थी, गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी की भी, माओ त्से तुंग की भी, चिगवेरा की भी। पहले पहल पुस्तक का नाम पसंद आने पर पढता था फिर तस्वीर भी देखने लगा और इसके बाद पसंद के लेखक भी ज़हन में बैठने लगे। घर के इलावा मुझे पुस्तकें मिलती थीं अमृतसर कामरेड प्रदुमन सिंह के घर में। वहां उनका एक स्कूल भी चलता था जिसकी अलमारियों में बहुत सी पुस्तकें पढ़ी रहतीं। 

मुझे रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर बचपन में ही बहुत अच्छी लगती थी। जब दार जी मतलब सरदार गुरुबख्श सिंह प्रीत लड़ी जी से पहली बार भेंट हुई तो मैंने उन्हें भी बताया कि आपकी दाड़ी और टैगोर की दाड़ी मुझे बहुत अच्छी लगती है। फिर उन्हीं से पूछने लगा यहां शांति निकेतन कहां है मैं वहां जा कर पढ़ना चाहता था लेकिन यूं ही बड़ा हो गया जिस पर मुझे बहुत अफसोस है। फिर भी देखना तो चाहता ही हूं।  शांति निकेतन अब भी एक सपना ही तो लगता है। मन करता है फिर से बच्चा बन जाऊं और शांति निकेतन में पहुंच जाऊं। लेकिन अगर बचपन में ही ऐसा नहीं हुआ तो अब तो ऊपर जाने की उम्र है। पता नहीं वहां भी शांति निकेतन होगा या सब कुछ यहीं अंतिम संस्कार में खो जाएगा! पर फिर भी बचपन की वह इच्छा याद है जब शांति निकेतन ढूंढ़ना ही महत्थावपूर्ण मिशन था। इसकी इच्छा जवानी तक भी बनी रही। अब भी सोचता हूँ स्कूल हों तो टैगोर की सोच वाले शान्ति निकेतन जैसे ही हों। 

इसी शिद्दत के चलते याद आता है जालंधर में कई दश्क पहले हुआ महिलाओं का एक राष्ट्रीय सम्मेलन। उसी में आए हुए थे सरदार गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी। वहीं पर हुईं थी उनसे आमने सामने वाली पहली मुलाकात। उसी मुलाकात में हुई थीं उनसे कुछ बातें जो मुझे शब्द दर् शब्द याद रहीं। उस बातचीत की आवाज़ मेरे कानों में गूंजती रहती। शज्द इसे किस्मत कहते हैं या बेवकूफी लेकिन आवाज़ गूंजती रहती मैं फिर भी न सुन पाया। अंतर्मन की उस आवाज़ के पीछे निकल पड़ता तो शायद आज कुछ और ही होता। कुछ और अच्छा इन्सान होता। कुछ सफल इंसान बन पाता।  प्रीतलड़ी के ज़रिए दार जी को पढ़ा तो था लेकिन उन्हें देख पहली बार रहा था। उम्र का अंतराल बाहत ज़्यादा था लेकिन इसका अहसास भी नहीं हुआ। रत्ती भर भी नहीं। पूछने लगे प्रीत लड़ी पढ़ते हो? मैंने कहा जी बिलकुल पढता हूँ लेकिन रेगुलर नहीं। बस जब हाथ लग जाए तो पढता हूं। उन्होंने कहा हाथ लग जाए मतलब तो मैंने बात साफ़ की कि हर बार खरीदने के पैसे जेब में नहीं होते। उन्होंने कहा मुझे पत्र लिखना और अपना डाक का पता भेजना। प्रीतलड़ी तुम्हे मिलकरेगी। बेहद ख़ुशी भी हुई और पत्र लिखने का वायदा भी किया लेकिन कभी न लिख पाया। इसके साथ ही पूछने लगे कौन सा अंक अच्छा लगा ?मैंने दो तीन अंक गिनवा दिए। उनकी कवर सटोरियों के हवाले दे कर अपनी बात की पुष्टि करनी चाही कि देखो मैंने सच में पढ़े हैं। यूं ही तुक्का नहीं लगाया। 

उन्होंने मुझे गले लगाया। सिर पर हाथ भी फेरा और कहा प्रीतनगर ज़रूर आओ। अच्छा लगे तो वहीं रहना। तुम्हारी असली जगह वहीं है। सब इंतज़ाम हो जाएंगे। अंतर्मन की आवाज़ सुनो तो यह बहुत सी शक्तियां देती है और मंज़िलों की तरफ जाते रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं। मैंने झिझकते हुए कहा लेकिन मुझे तो टैगोर के शांति निकेतन जाना है। वहां तक कैसे जाऊं? उन्होंने कहा वहां आना प्रीत नगर में शांति निकेतन भी ज़रूर मिलेगा। मुझे लगा ज़रूर कहीं आसपास होगा। 

शांति निकेतन की झलक घर में पड़ी पुस्तकों के ज़रिए ही देखी थी। इसी ललक में बहुत देर रहा भी। आखिर यहां तक सोचने लगा कि शायद सभी स्कूल शांति निकेतन जैसे होते होंगें। लेकिन नहीं कोई ऐसा स्कूल नहीं मिला। कुछ और समय गुज़रा तो स्कूलों कालेजों को व्यापारिक स्थलों में तब्दील होते भी देखा। आज के बड़े बड़े स्कूलों का जो रूप नज़र आने लगा है वह रातो रात तो बनते नहीं देखा। इसमें लम्बा समय लगा है। उन दिनों छोटे छोटे स्कूल चलाने वाले बहुत से लोग आजके बड़े बड़े अमीर बन गए। इसके बावजूद शांतिनिकेतन की चाह कभी कम न हुई। आज भी अंतर्मन में एक सपना सा ही है टैगोर वाला शांति निकेतन। उस शांति निकेतन की भावना को बेहद नुकसान ही पहुंचा है मौजूदा कारपोरेटी सिस्टम में। शायद अब कभी साकार नहीं हो पाएगा शांतिनिकेतन या प्रीत नगर! फिर भी लोगों के दिलों बसता ही रहेगा। लेकिन मेरा क्या होगा? शांतिनिकेतन कैसे दिखेगा?

आखिर क्या जादू था शांति निकेतन में न जहां आरम्भ में केवल पांच बच्चे छात्रों के रूप में आए वो भी शायद मुश्किलों से। इस के लिए सात एकड़ की ज़मीन रवीन्द्रनाथ टैगोर आप ठाकुर भी कह सकते हैं अपने पिता से मिल गई थी। उन्होंने इसे मेडिटेशन के लिए खरीदा था। फिर रवींद्र को दे दिया। इस स्कूल में गाँधी जी भी आते रहे और टैगोर की तीखी आलोचना भी करते रहे। आज तो  बहुत नाम है। वहां एक बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी बन चुकी है जिसे यूनेस्को भी मान्यता देता है।  

इसे लेकर और भविष्य को लेकर कवि, लेखक, चित्रकार, संगीतकार, शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता कितने उम्मीद से भरे हुए थे। आशा होना अलग बात हो सकती है लेकिन पूरा विश्वास होना अलग बात है। उन्हें पूरा विश्वास था। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर या टैगोर साहिब ने कभी बहुत ही स्पष्ट कहा था-"मेरी कविताओं, मेरी कहानियों और मेरे नाटकों के भविष्य के फैसले में जो कुछ भी भाग्य हो सकता है, मैं निश्चित रूप से जानता हूं कि बंगाली जाति को मेरे गीतों को स्वीकार करना होगा, वे सभी मेरे गीतों को हर बंगाली घर में गाएंगे। खेतों और नदियों के किनारे... मुझे ऐसा लगता है कि संगीत मेरे मन की किसी अचेतन गहराई में से उमड़ रहा है, इसलिए इसमें एक निश्चित पूर्णता है।"  जिस जिस को प्रकृति के नज़दीक रहना पसंद है वही उस जगह की महानता और उसमें छिपी तरंगों कर सकता है। वहां जा कर इश्क हो जाना भी स्व्भविक है लेकिन वह इश्क बहुत ही विराट होगा। प्रकृति से इश्क जिसमें डूब कर न उदासी रहेगी न ही निराशा। वहां बेवफाई भी शायद नहीं होगी। वहां धोखा भी शायद नहीं होगा। ऐसा स्कूल देश के हर ज़िले के हर गांव में होना चाहिए था लेकिन हम एशिया कुछ नहीं कर पाए। 

इस महान स्थान का इतिहास आज भी मनमोहक है। इसके बारे में जानें तो मानवमन खो जाता है। उस दुनिया में जो होती तो चाहिए लेकिन कभी हो नहीं पाई। लगता है यहाँ फिर से बता दूँ कि इसका इतिहास बहुत समृद्ध है। बहुत ही महान। 

उस दौर में टैगोर की मानसिक ऊंचाई को समझने की कोशिश करनमि हजो तो इस स्थान के इतिहास को समझना भी ज़रूरी होगा। इसके संस्थापक रवींद्रनाथ टैगोर के जीवनकाल के दौरान विश्व-भारती के विकास का एक अध्ययन, एक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है कि इस संस्था को क्या हासिल करना था। रवींद्रनाथ ने शांतिनिकेतन में बच्चों के लिए एक स्कूल की स्थापना की और यह इस केंद्र के आसपास था कि एक अपरंपरागत विश्वविद्यालय की संरचना सावधानीपूर्वक योजना के माध्यम से विकसित हुई। इसी मिशन में थे टैगोर के सभी सपने। वे सभी सपने जिन्हें देख कर मुझ जैसों को भी लगता था कि यह हमारे ही सपने हैं। वास्तव में सही बच्चों को ऐसा लगता था। 

बात है सन 1863 की जब वर्तमान संस्था के स्थल पर सात एकड़ के भूखंड पर, कवि के पिता, देवेंद्रनाथ टैगोर ने ध्यान के लिए एक छोटा सा आश्रय स्थल बनाया था, और 1888 में उन्होंने भूमि और भवनों को एक ब्रह्मविद्या की स्थापना के लिए समर्पित भी किया। इसके साथ ही एक पुस्तकालय भी बना

उस दौर में डोनेशन स्कूल दाखिल होने के लिए  नहीं थे। कोई सिफारिशें नहीं थी बस एक मिशन था। रवींद्रनाथ के इस ऐतिहासिक स्कूल ने ब्रह्मचर्यश्रम के तौर पर बाकायदा 22 दिसंबर, 1901 से औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर दिया था। समय इस जिसमें पांच से अधिक छात्र नहीं थे।  यह सब आंशिक रूप से, उनके पिता की इच्छाओं की पूर्ति थी, जो शैक्षिक सुधारों के क्षेत्र में अपने समय के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। सन 1925 से इस स्कूल को पाठ भवन के नाम से भी जाना जाने लगा। मुश्किलों और हिम्मतों के साथ एक ज़ोरदार शुरुआत हो चुकी तरही। कौन जनता था इसने एक आंदोलन की तरह भी बन जाना है। 

एक बात और जिसका ज़िकर यहां ज़रूरी है कि यह स्कूल ब्रिटिश शासकों द्वारा भारत में शुरू की गई व्यवस्था का एक सचेत खंडन थाखुला कर खंडन था। यह कम हिम्मत की बात नहीं थी। रवींद्रनाथ ने शुरू में ही भारत में प्राचीन शिक्षा के आंतरिक मूल्यों को महसूस करने की मांग की थी। ऐसी मांग आवश्यक भी थी। इसका उठना और विस्तारित होना ही देश और दुनिया के लिए अच्छा ठगा। इसलिए, स्कूल और उसके पाठ्यक्रम ने देश के बाकी हिस्सों में शिक्षा और शिक्षण को देखने के तरीके से एक प्रस्थान का संकेत दिया। यह संकेत भी बहुत ही स्पष्ट था। कहा जा सकता है कि उस दौर में एक नई शिक्षा नीति का प्रारूप और प्रस्ताव ही था यह।   

उस समय इसका मिशन कितना उच्च और दूरदर्शी था। इसका अनुमान इसके प्रबंधन  भी लग जाता था। सादगी एक प्रमुख सिद्धांत था। सादगी से डोर होने दुष्परिणाम आज शायद सारी दुनिया देख चुकी है। इसके साथ ही प्रकृति की नज़दीकियां भी थीं। पेड़ों की छाया में खुली हवा में कक्षाएं आयोजित की जाती थीं जहां मनुष्य और प्रकृति ने तत्काल सामंजस्यपूर्ण संबंध में प्रवेश किया। आज के ए सी कल्चर ने हमें क्या दिया यह भी सभी के सामने है। शिक्षकों और छात्रों ने एकल अभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन साझा किया। पाठ्यक्रम में संगीत, पेंटिंग, नाटकीय प्रदर्शन और अन्य प्रदर्शनकारी प्रथाएं थीं। बौद्धिक और अकादमिक गतिविधियों की स्वीकृत सीमाओं से परे, मानव व्यक्तित्व के कई गुना संकायों को मजबूत करने और बनाए रखने के अवसर पैदा हुए। एक नया शिक्षण परिवार पैदा होने लगा था। 

देश के बहुत से हिस्सों में जब आनंदमार्ग ने अपने स्कूल चलाए तो उन स्कूलों में भी मेडिटेशन, कीर्तन, ध्यान और गीत संगीत अहम रहता। इन स्कूलों में बच्चों के पौष्टिक भोजन का भी विशेष ध्यान रखा जाता और एक्सरसाईज़ का भी। योगसाधना का भी और खेलकूद का भी। इस तरह की कोशिशों के बावजूद शांतिनिकेतन की योजना और आगे शायद नहीं बढ़ पाई। फिर कुछ समय पहले किसी ने यह भी कहा कि जिस शांतिनिकेतन  ने  अब वो शांतिनिकेतन कहीं भी नहीं है। शायद कहने वाले सच भी कहा हो फिर भी मेरा मन नहीं मानता  कि जिस भूमि पर मेडिटेशन की जाती रही हो उसके प्रभाव को दुनिया की कोई भी शक्ति इतनी जल्दी कैसे बदल सकती है। लगता है वहां फिर से ऐसे लोगों का आनाजाना बढ़ाना होगा जो उसी तरह के हों। लइकन ऐसे लोग आएंगे कहां से? 

इसके साथ ही यह सवाल मेरे लिए तो आज भी अहम है कि मेरे लिए और मुझ जैसे और बहुत से लोगों के लिए शांतिनिकेतन का यह सपना क्यूं टूटा? आखिर हम सभी का क्या कसूर था? काश हम अपना दर्द टैगोर जी तक पहुंचा पाएं। 

क्या क्या कारण रहे? बहुत सी बातें हैं जिन पर चर्चा जल्द ही होगी। इस मुद्दे पर भी और इस से जुडी दूसरी बातों पर भी। 
कुछ तथ्यों और तारीखों की पुष्टि विश्वभारती से साभार की गई है 

इस आलेख को भी पढ़िए 

चल अकेला गाते गाते चले गए डाक्टर भारत 


15 अगस्त हो या 26 जनवरी.........

याद आते हैं लुधियाना वाले तिरंगा प्रेमी डाक्टर भारत  लुधियाना > 15  अगस्त 2026 > रेक्टर कथूरिया // मुझे याद है ज़रा ज़रा....... .! आज 15...