google.com, pub-7610353441165800, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे याद है ज़रा ज़रा: Facebook
Showing posts with label Facebook. Show all posts
Showing posts with label Facebook. Show all posts

Tuesday, July 4, 2023

मिलना और बिछुड़ना सब उसी भगवान का खेल है

बार बार मिलते धोखे और दर्द ही दिखाने लगते हैं सही राह 


मोहाली: 04 जुलाई 2023: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)::

चार जुलाई 2018 को पोस्ट की थी रमिंदर कौर ने इस ख्याल की
यह तस्वीर-फेसबुक ने आज फिर पाठकों के सामने ला रखा 

शायद यही है ज़िंदगी। यही है उस माया की माया जिसके चलते अच्छे अच्छे सन्यासी और साधक भी किसी न किसी भ्रम में आ ही जाते हैं। यही है भगवान का खेल जिसमें जीतना भगवत इच्छा के बिना सम्भव ही नहीं होता। वह चाहत भी पैदा करता है-फिर कभी कभार उसकी झलक भी दिखला देता है-और हम कह उठते हैं---तुझमें रब दिखता है--यारा मैं क्या करूं--!

फिर भी उसकी लीला नहीं रूकती। जिसमें हम अपने ही भरम-जाल के करण भगवान को देखने लगते--फिर धीरे धीरे उसकी हकीकत भी सामने आने लगती है। नकली रंग उतरने लगते हैं और असली रंग नज़र आने लगते हैं।  स्वार्थ, लालच और अवसरवादिता के अर्थ भी सामने आने लगते हैं। इंसानी फितरत में गिरगिट के रंग बदलने की कला नाकाम हुई लगने लगती है। फिर विशेष अच्छे लोग भी मिलते हैं जिनमें हमें दुनियादारी की यह बुराइयां बिलकुल भी नज़र नहीं आती। वही लगने लगता है असली नायक या नायका। फिर कई बार कल्पना के इस विशेष व्यक्ति से मिला भी देता है। कई बार बेहद नज़दीक जा कर ही बात समझ आती है और कई बार छोटी सी किसी मुलाकात के बाद।  वही भेंट जब अतीत बन चुकी होती है तब महसूस होता है इसकी तो तलाश थी। जब प्रेम बढ़ने लगता है तो फिर अचानक कोई बहाना बनता है और वह उसी से ही बेहद दूर भी कर देता है। याद आने लगती हैं फिल्म साथ साथ के एक लोकप्रिय गीत की पंक्तियां: क्यूं ज़िंदगी की राह में, मजबूर हो गये//इतने हुए करीब कि  हम दूर हो गये..!


इस गीत को आवाज़ दी थी जानीमानी गायका चित्र सिंह ने और इसे लिखा जावेद अख्तर साहिब ने। इसे  संगीत से सजाया था प्रसिद्ध संगीतकार कुलदीप सिंह ने। 

इस गीत में जिस दर्द का अहसास होता है दर्द के ज़रिए हमारा अंतर्मन एक्टिवेट होता है और हम धीरे धीरे उसी की चाह करने लगते हैं जो मिल कर कभी न बिछड़े। जिसे मिल कर कभी धोखा न हो। जिसे मिल कर हर पल शाश्वत आनन्द ही रहे। शायद यही दर्द हमें मेडिटेशन और अध्यात्म की राहों पर ले जाता है। हम जिस्मों के आकर्षण से मुकत हो कर कहीं बहुत ऊंची स्थिति में पहुंचने लगते हैं। मोहब्बत और मिलन का यह  खेल जिसने भी रचा बहुत दिलचस्प खेल है। किसी भी गणित से ज़्यादा उलझा हुआ खेल। शायद यह ज़रूरी भी है। इस दर्द और तड़प के बिना भी कैसी ज़िंदगी!यह दर्द ही बढ़ता बढ़ता दवा बनने लगता है। इस उलझन को सुलझाने की कोशिशें ही एक दिन भगवान तक पहुंचा देती हैं। भगवान् के रहस्य भी समझाने लगते हैं। शैड तभी कहते हैं इश्क ही खुदा है। मोहब्बत ही भगवान है।  --रेक्टर कथूरिया

आखिर में अंजुम  रहबर साहिबा की एक प्रसिद्ध गज़ल का शेयर:

मिलना था इत्तिफ़ाक़ बिछड़ना नसीब था

वो उतनी दूर हो गया जितना क़रीब था

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Thursday, August 23, 2018

हर दुखता दिल मेरा है-रेक्टर कथूरिया

अमिता सागर जी की पोस्ट ने याद दिलाया अतीत का दर्द
तुम सितारों पर 
अपना पैगाम 
लिख कर भेजो ना,
मैं जागती हूँ
रात भर
पढ़ लूंगी

ऊपर दी गयीं पंक्तियाँ तेज़ी से उभर कर सामने आई शायरा अमिता सागर जी की हैं। नकोदर उनकी कर्मभूमि है। एक ऐसा इलाका जहाँ अभी भी आजकल के अंधे विकास की मार से बचा हुआ सकून कुछ बाकी है। वहां दाखिल होते ही लगता है कि हम अभी भी प्रकृति के नज़दीक हैं। 
कुछ समय पहले-शायद अगस्त 2018 में उन्होंने इस छोटी सी काव्य रचना को फेसबुक पर पोस्ट किया था। पढ़ कर कुछ अलौकिक सा अनुभव हुआ। मैं इनको पढ़ कर खुद में मग्न था। हालांकि समाचार डेस्क पर इस तरह खुद में मग्न होना उचित नहीं होता। खबरों में संवेदनशील भी रहना होता है लेकिन खुद को पत्थर भी बना कर रखना होता है। भावुक आवेग में कहीं सच्चाई धुंधला न जाये इसका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इतने में समाचार डेस्क पर ही किसी सहयोगी ने पूछा भला सितारों पर पैगाम भेजना कैसे सम्भव है? मैंने कहा अमिता सागर खुद भी शायरा है और साथ ही हरदयाल सागर जैसे बेहद क्षमतावान शायर की पत्नी भी है--इस लिए वह सितारों को भी संचार का माध्यम बना सकती है। 
Rector Kathuria  Amita Sagar जी वास्तव में मुझे आपके इन शब्दों में अतीत याद आया---याद ही नहीं आया---किसी फिल्म की भाँती आँखों से गुज़रा...फिर से नज़र आया--मैं बहुत छोटा था--लेकिन मुझे अपने माता पिता से अलग रहना पड़ा--पिता जी के विचारों ने उन्हें सत्ता के गलियारों की आँख का दुश्मन बना दिया--उन्हें अंडरग्राऊंड होना पड़ा--सख्तियाँ बढती गयीं---मुझे कहीं अलग रहना पड़ा--पिता जी कहाँ थे नहीं मालूम था--मां कहाँ थी नहीं पता था---जहाँ रहता था उन्होंने बहुत प्रेम से रखा' वहां कोई कमी भी नहीं थी लेकिन माता पिता की याद आती---ख़ास कर माँ की---चिठ्ठी भी कैसे लिखता--कोई पता नहीं था---हर रिश्तेदार के पते पर भी पहरा था और डाक भी सेंसर होती थी--तब--केवल आसमान पर निकले सितारे और चाँद ही था जिनको देख कर लगता--मेरी मां जहाँ भी होगी कम से कम सितारों को तो ज़रूर देखती होगी---मुझे मालूम है परेशानी के मारे मां को नींद नहीं आती थी---मुझे महसूस होता यही वोह केंद्र बिंदु है जहाँ हमारी नज़र शायद मिलती होगी---और मेरी मां मेरे आंसू और उदासी देख लेती होगी---अन्याय के खिलाफ बोलना--किसी स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए कुछ करना---यहाँ किसी जुर्म से कम तो नहीं----हम सभी ने इस जुर्म की सजा भुगती है---अब भी यह सिलसिला जारी है--परिवार के बहुत से सदस्य खो कर भी यह सज़ा जारी है---मुझे यहाँ की तथाकथित महानता पर कभी गर्व नहीं हुआ--सो आपकी काव्य पंक्तियाँ मुझे बहुत पीछे ले गयीं--जब मैं शायद केवल आठ दस वर्ष का था--- सत्ता की सख्तियाँ मुझे जहाँ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और भगत सिंह के विचारों के नजदीक ले गयीं वहीँ आम जनता के भी पास ले कर गयीं---मैं किसी दल का सदस्य नहीं--लेकिन हर दुखता दिल मेरा है---इसलिए आपकी पंक्तियों का एक बार फिर आभार...
इसके जवाब में अमिता सागर जी ने लिखा:Amita Sagar Rector Kathuria मुझे इस बात का दुख होता है कभी कभी कई पाठक इसे मेरी निज की व्यथा समझ लेते हैं। जबकि हर संवेदनशील व्यक्ति मे दूसरे का दर्द पहचान लेने का सामर्थ्य होता है। वैसे एक बात सांझी थी हममें मेरे मम्मी जी को उस दिन मुखाग्नि दी गई थी जिस रात मैंने यह लिखा। 
अमिता सागर जी की एक काव्य पोस्ट पर किया गया कुमेंट 



15 अगस्त हो या 26 जनवरी.........

याद आते हैं लुधियाना वाले तिरंगा प्रेमी डाक्टर भारत  लुधियाना > 15  अगस्त 2026 > रेक्टर कथूरिया // मुझे याद है ज़रा ज़रा....... .! आज 15...