google.com, pub-7610353441165800, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे याद है ज़रा ज़रा: Civil Lines
Showing posts with label Civil Lines. Show all posts
Showing posts with label Civil Lines. Show all posts

Thursday, February 1, 2024

कलम को बेचना इतना आसान भी नहीं होता

31st January 2024 at 2:30 AM

लेकिन वक्त ने सिखाया इस कला का सीखना क्यूं ज़रूरी है!

लुधियाना: 31 जनवरी 2024: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)::


आज अर्थात 31 जनवरी 2024 सुबह सुबह दो बज चुके थे। जाग भी खुल चुकी थी। रात को लिखते लिखते नींद आ गयी तो सो गया था। सोचा रात का अधूरा पड़ा काम पूरा कर लूं। सर्दी की ठिठुरन कुछ अच्छी भी लग रही थी। पानी का गिलास पिया और पांच मिंट के लिए छत पर जा कर दो चार चक्कर लगाए। पूरी तरह से फ्रेश हो कर नई ताज़गी आ गई थी। नीचे आकर चाय बनाई और लैपटॉप ऑन किया।  चार बजने को थे। रात का अधूरा काम निकाला। एक नज़र डाली तांकि अब सोचा जा सके कि अधूरा काम कहां से शुरू करना है। 

सुबह को वही ख्याल सामने था जिसे रात्रि का अंतिम ख्याल रख कर मैं सो गया था कि चलो सुबह सोचेंगे। जब 2008 में एक प्रसिद्ध टीवी चैनल की नौकरी छोड़ी थी मन ही मन संकल्प किया था कि बस अब और नहीं। बहुत कर ली नौकरी। चैनल या अख़बार मालिकों की मर्ज़ी और विचार के लिए लिखना रोज़ का काम हो गया ठगा। अपनी स्वतंत्र सोच और विचारधारा लुप्त जैसी हो गई थी। रात को सोना और सुबह उठना सबकुछ चैनल के टाइम टेबल को देखते हुए करना होता था। हालांकि वहां साथ में कुछ अच्छे साथी भी थे जिनकी वजह से यह अच्छा भी लगने लगा था। अब भी कभी कभी उनमें से किसी न किसी बात हो जाती है। कुछ लोग अमेरिका और कैनेडा निकल चुके हैं। कुछ लोग दुसरे चैनलों में जा कर सेटल हो गए। 

मुझे ब्लॉग को सक्रिय करने का रास्ता ही ज़्यादा उचित लगा। इनमें वेबसाइट से कुछ अधिक खूबियां भी होती हैं। आसानी काफी लगती है। ब्लॉग चलने भी लगे थे मतलब लोग उन्हें पसंद भी करने लगे। लेकिन इसे रोज़ी रोटी की तरह देखना, समझना और चलाना बिलकुल अलग बात थी। कमाई और पैसा यहाँ भी प्रमुख मुद्दा बन कर सामने आया। लैपटॉप, इसका रखरखाव, मीडिया से सबंधित सॉफ्टवेयर, सबंधित कैमरे बेशक वे मोबाईल के ही हों लेकिन सबके खर्चे ज़रुरी थे। साथ में ज़रूरी था मोबाईल मोबाइल का इंटरनेट और लैपटॉप के लिए वाईफाई। कहीं न कहीं कवरेज के लिए आने जाने  खर्चे भी काम नहीं थे। 

फील्ड की कवरेज के बाद डेस्क पर लौट कर  काम करते करते थकावट भी होती है। चाय कॉफी का मन भी करता है और कभी कभी शाम को जाम का ख्याल भी आता है। खर्चे तो इनके लिए भी चाहिएं। हालाँकि कई बार बहुत से लोग सौगात भी दे जाते हैं लेकिन फिर भी अपना हाथ जगन्नाथ कहा जाता है। 

अब मुख्य सवाल था कि ब्लॉग मीडिया के लिए विज्ञापन देने वाले लोग, प्रायोजक और फाईनांसर कहां से ढूँढें जाएं। सोचने में यह सब अच्छा लगता है-दिन में देखे किसी मधुर सपने की तरह लेकिन वास्तव में यह सब बहुत कठिन होता है। मार्कीटिंग इतनी आसान नहीं होती। बाजार तकरीबन हर रोज़ नई चुनौतियां खड़ी कर देता है। इनको समझे बिना इनका सामना भी संभव नहीं और इन समस्याओं पर विजय भी नामुमकिन। 

इसके बावजूद हर क्षेत्र में सफलता पाने के गुर अक्सर मौजूद रहते हैं। यह बात ब्लॉग मीडिया के लिए भी लागू होती है। यूं तो ब्लॉग मीडिया के आय का प्रमुख स्रोत गूगल एडसेंस बेहद लोकप्रिय है लेकिन प्रमुख ब्लॉग मीडिया के लिए भी स्थानीय स्तर पर भी प्रायोजक और फाइनेंसर ढूंढने के लिए निम्नलिखित स्रोतों का उपयोग किया जा सकता है। 

आपके आसपास के व्यापारी या उद्योगपति भी इस मामले में बहुत लाभदायक साबित हो सकते हैं। इनमें आपके जानकार और नए लोग भी अच्छे रहते हैं।  आप अपने ब्लॉग को उद्योगिक संगठन और व्यापारियों को दिखा सकते हैं जो आपके लेखों और आपके ऑडियंस के साथ संबंधित हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए ब्लॉग पर विज्ञापन प्रदान करने, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स लिखने या संबंधित उत्पादों और सेवाओं के बारे में समीक्षा लिखने जैसी संभावित समझौतों को आमंत्रित कर सकते हैं। इनसे अक्सर काफी अच्छी आमदनी हो जाती है और इस मदनी के नियमित लिंक भी बन जाते हैं। 

विज्ञापन नेटवर्क्स भी इस मकसद के लिए काफी अच्छे और लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। आप किसी न किसी विज्ञापन नेटवर्क्स के साथ जुड़कर इन विज्ञापनों को अपने ब्लॉग पर प्रदर्शित कर सकते हैं। ये नेटवर्क्स विभिन्न प्रकार के विज्ञापन ऑप्शंस और प्रायोजन प्रदान करते हैं और विज्ञापनों के लिए एक माध्यम के रूप में आपके ब्लॉग का उपयोग करते हैं। आपको अपने ब्लॉग पर नेटवर्क कोड द्वारा विज्ञापन प्रदर्शित करने की आवश्यकता होती है, और फिर नेटवर्क आपको प्रति-क्लिक या प्रति-प्रदर्शन आधार पर भुगतान करेगा।

स्वतंत्र वित्तपोषक पूरी तरह से आपके विचारों और संबंधों पर निर्भर करते हैं। आप अपने ब्लॉग के लिए स्वतंत्र वित्तपोषकों को थोड़ा सा दिमाग लगाने के बाद सहजता से खोज सकते हैं, जो आपके विचारों और उद्देश्यों के समर्थन में रुचि रखते हैं वे आपके आर्थिक सहयोगी भी बन सकते हैं। इन प्रोफेशनल्स द्वारा साधारणत-चिल्ड क्रेटिविटी, पब्लिसिटी, एक्सपोजर और अन्य कार्यक्रमों के रूप में ब्लॉग को आर्थिक रूप से समर्थन किया जा सकता है।

क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म का रिवाज भी आजकल काफी है। क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म आपको अपने ब्लॉग के लिए धनराशि जुटाने की अनुमति देते हैं। आप एक विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित करके अपने ब्लॉग के लिए धन को इकट्ठा करने के लिए अपने पाठकों, प्रशंसकों और अन्य लोगों को आह्वानित कर सकते हैं।

इन स्रोतों का उपयोग करके आप ब्लॉग मीडिया के लिए प्रायोजकों और फाइनेंसरों को  और दूर दराज दोनों क्षेत्रों में खोज सकते हैं। यहां यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने ब्लॉग के लक्ष्यों, उद्देश्यों, और आपके ऑडियंस की मांग के आधार पर विचार करें और उसे ध्यान में रखें जब आप प्रायोजकों और फाइनेंसरों की खोज करें।

Tuesday, May 10, 2022

गुज़रा हुआ ज़माना--आता नहीं दोबारा---हाफ़िज़ खुदा तुम्हारा--

डाक्टर भारत को यह गाड़ी बहुत पसंद आई थी! 


लुधियाना
: 10 मई 2022: (मुझे याद है ज़रा ज़रा)::

डाक्टर भारत बहुत ही खास शख्सियत थे। उनके जाने का गम आज तक कम नहीं हो पाया। न जाने हर रोज़ उनके साथ उठने बैठने वाले वे मित्र जिन पर उन्हें सभी से अधिक भरोसा था वही लोग उन्हें कैसे भूल गए हैं। चाईना गेट फिल्म में डाकू लुटेरों के साथ लड़ने वाली जो टीम थी उस टीम की तरह डा. भारत एफ आई बी की तरह एक जुझारू टीम बनाना चाहते थे। पूरी साहिब, ग्रेवाल साहिब, राजू, सोनू इत्यादि सभी से उनका स्नेह था। चाय का दौर भी चलता और शाम होने पर दारू का दौर भी। बहुत ज़िंदादिल इंसान थे डा. भारत। आज जब डा. भारत के इलाके में मुद्दतों बाद जाने का सुअवसर मिला तो बहुत कुछ याद आया। एक याद इस कार से सबंधित भी थी। 


एक दिन न्यू कुंदनपुरी लुधियाना की गली में
के नए माडल की गाड़ी आई तो उसे डाक्टर भारत ने भी पसंद किया। यही गाड़ी पास ही के एक डेरा प्रमुख को उनके चाहनेवालों ने भेंट की थी। मॉडल नया नया आया था लोग रुक रुक कर गाड़ी देखते थे। इस गाड़ी को नज़दीक से देखने के लिए डा. भारत गाड़ी के पास तक भी आए..मैंने निवेदन किया एक दो फोटो भी खिंचवा लो--तो डा. भारत सहर्ष मान गए। 

बस 2021 की जाती हुई सर्दियों में उतारी थी यह फोटो। मैंने पूछा क्या सोच रहे हैं आप? कहने लगे ऐसी गाड़ी अपने वाली चाईना गेट टीम के पास भी होनी चाहिए। मैंने मज़ाक से कहा बाबा जी आते ही होंगें उनसे गुजारिश कर लेते हैं वो ज़रूर मान जाएंगे। 

इतने में उनके फोन की घंटी खनखनाई डाक्टर भारत उधर उलझ गए। मन की बात मन में ही रह गई। चाईना गेट टीम उनका देहांत होते ही बिखर गई। तब उस गीत के बोल भी समझ आए--
कोई किसी का नहीं ये झूठे,
नाते हैं नातों का क्या?
कस्मे वादे प्यार वफ़ा सब,
बाते हैं बातों का क्या॥

इसके साथ ही एक और गीत के बोल याद आ रहे हैं--कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन....!  
लेकिन कहां वापिस आते है गया हुआ वक्त और गुज़रे हुए लोग! 
--रेक्टर कथूरिया


15 अगस्त हो या 26 जनवरी.........

याद आते हैं लुधियाना वाले तिरंगा प्रेमी डाक्टर भारत  लुधियाना > 15  अगस्त 2026 > रेक्टर कथूरिया // मुझे याद है ज़रा ज़रा....... .! आज 15...