google.com, pub-7610353441165800, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे याद है ज़रा ज़रा: History
Showing posts with label History. Show all posts
Showing posts with label History. Show all posts

Sunday, November 2, 2025

काश वे सब होते तो बन ही जाती चाइना गेट की पंजाब टीम भी

Saturday:01st November 2025 at 02:15 AM मुझे याद है ज़रा ज़रा...!

एक दिन डाक्टर भारत भी चल बसे और जल्द ही ओंकार पुरी भी


लुधियाना: 1 नवंबर 2025: (रेक्टर कथूरिया/ /मुझे याद है ज़रा ज़रा . ..!)::

ओंकार पुरी साहिब 2012 से लेकर इसके बाद वाले कुछ बरसों तक हम साथ ही रहे। तकरीबन हर रोज़ मुलाकात होती। वास्तव में  मेरी जान पहचान ही इन लोगों से 2012 में हुई  जब हम लोग सुब्हानी बिल्डिंग और मोचपुरा बाजार वाला संकरा  इलाका छोड़ कर सिविल लाइंस वाले कुछ खुले इलाके में आ गए। यहां ओंकार पूरी डा. भारत के अनन्य मित्र थे और मेरा भी डा. भारत से दिल और रूह का रिश्ता था। उनका अध्यात्म की दुनिया में काफी ज्ञान था। जाम और अध्यात्म की खुमारी वाले लोग बहुत कम मिलते हैं। डा. भारत उन्हीं में से थे। काश वे सब होते तो बन ही जाती चाईना गेट जैसी पंजाब की टीम भी। 

यहां सिविल लाईन्ज़ में आ कर हमारे घर के नज़दीक ही था डाक्टर भारत का दफ्तर। इस दफ्तर में मीडिया भी चलता था और डिटेक्टिव एजेंसी जैसा काम भी। पुरी साहिब उनके काम में बहुत निकट वाले दोस्त थे। शायद इनका पद भी प्रसधन या महासचिव जैसा रहता था। इस लिए तकरीबन हर रोज नहीं तो दूसरे तीसरे दिन मुलाकात हो ही जाती। उनका यह साथ उनकी आखिरी सांस तक बना भी रहा। व्यवसाय से वह अकाउंटेंट थे। एकाउंट्स की बारीकियों को समझने वाले थे। नई आर्थिक नीतियों और टेक्स इत्यादि की उलझनों की भी उन्हें पूरी समझ थी। 

उनके ग्राहकों में बहुत बड़े लोग भी थे जिनके आर्थिक फायदे की बात का ध्यान रखना उन्हें आता था। उनके कुछ ग्राहक तरनतारन के पट्टी इलाके में थे। यह शायद उनका पुश्तैनी इलाका ही था। वह हफ्ते दो तीन या कभी कभी चार दिन पट्टी जाया करते। उनकी ज़िद भी थी कि जाते थे अपनी स्कूटरी पर। चलाते भी बहुत तेज़ रफ़्तार में। जब वह बस पर सफर की बात नहीं माने तो हमने उन्हें मनाया कि आप काम वाले तीन चार दिन पट्टी में ही रहा करो। हर रोज स्कूटरी का इतना लंबा सफर मत किया करो। पट्टी से लुधियाना तक। अच्छा भला इंसान बस या कार में भी इतने लंबे सफर में थक जाता है। 

खैर उन्होंने हर रोज़ स्कूटर के सफर की ज़िद छोड़ ही दी। वास्तव में बस पर चढ़ने के लिए बनी ऊंची सीढ़ियां उनके घुटनों में दर्द छेड़ देती थी। इसके लिए वह डाक्टर भारत की सलाह से एक बड़ी सी बोतल वाली आयुर्वेदिक दवाई भी पिया करते थे। कैप्सूल भी इस दवा में शामिल रहते। दोनों दवाएं महंगी हुआ करती पर उनकी जेब इतना खर्चा आसानी से उठा लेती थीं। 

जब भी मिलते तो शाम का अरेंजमेंट कर के रखते थे। बस सूरज ढलते ही वह स्कूटर की डिक्की से सामान निकाल लाते। दोमोरिया पुल वाली मार्किट में प्रीतम का ढाबा बहुत पुराना था। शायद अब भी होगा लेकिन पिछले कुछ बरसों से उधर आनाजाना भी नहीं हुआ। प्रीतम की ज़िंदगी में प्रीतम से भी बहुत प्यार रहा क्यूंकि उसके पड़ोस में ही एक अखबार भी निकला करता था। अजीब इत्तिफ़ाक़ की जब अखबार के मालिक ने उस दूकान को बेचा तो वहां शराब का बहुत बड़ा ठेका खुल गया। हम हंसा करते देख ले प्रीतम तेरे और तेरे ढाबे के असली साथी बहुत नज़दीक आ गए। 

समय का चक्र चलता रहा। प्रीतम का देहांत हो गया। फिर ढाबा उसके बेटे ने संभाल लिया। प्रीतम के बेटे ने भी अपने पिता की तरह आपसी प्रेम प्यार को बनाए रखा। किसी दिन नहीं जा पाते और आँख बचा कर निकलने लगते तो झट से आ कर रास्ता रोक लेता। हम बताते आज राशनपानी का खर्चा जेब में नहीं है। 

इस पर नाराज़ हो कर बोलता। .मैं हूँ न अभी। बस चलो। ढाबे से लड़को को आवाज़ देता कि चल इनके स्कूटरों को साइड पर लगा और हमें खुद बाज़ू से पकड़ता और बहुत प्रेम से ढाबे में ले जाता। ढाबे में ले जाकर पांच सौ के दो   नोट डाक्टर भारत साहिब के सामने रखता और कहता जिस ब्रांड की भी मंगवानी है मंगवा लो। जो खाना है उसका आर्डर दे दो मैं अभी भिजवाता हूँ। खुद बाहर काउंटर पर जा कर बैठ जाता। इसके बाद एक दो बार चक्र भी लगा जाता लेकिन उसने खुद कभी हमारे साथ दारू नहीं पिया। हमने कई बार गिला  भी किया तो कहने लगा आप लोग वोडका पीते हो और मेरा ब्रांड और है। किसी दिन बैठेंगे ज़रूर। लेकिन वह दिन कभी न आया। बस हम बैठते और शाम ज़्यादा ढलने लगता निकलपड़ते। पुरी साहिब ने लुधियाना में भी शिमलापुरी जाना होता था। बस कुछ देर हवा प्याज़ी हो कर हम वापिसी की तयारी करते। बस उन दिनों यही थी हमारी दुनिया। अब जिसकी यादें शेष हैं। 

हम लोगों के जिन गिने चुने कुछ मित्रों की एक छोटी सी दुनिया थी उस में में पुरी साहिब काफी सरगर्म रहे। उनकी याद आई तो सोचा किस के साथ बात करें। आखिर एक धड़ल्लेदार संगठन बेलन ब्रिगेड की संस्थापिका अनीता शर्मा जी और उनके पति श्रीपाल जी का ध्यान आया। उनसे बात की तो उन्होंने ने भी बहुत नम आंखों से उन्हें याद किया। डाक्टर भारत और अनीता शर्मा जी की टीम के साथ डाक्टर भारत और पुरी साहिब भी काफी सक्रिय रहते रहे। हर बरस 26 जनवरी और 15 अगस्त को जब डाक्टर भारत कार्क्रम का आयोजन करते तो सरगर्मी शुरू होते ही अनीता शर्मा सुबह सुबह लडडू के पचार डिब्बे ले कर पहुँच जाते। कुछ और लोग भी थे जो अपना अपना योगदान बहुत श्रद्धा से डालते। कई नाम हैं जिनकी चर्चा फर्क कभी करेंगे। 

एक बार एक जज मैडम ने वहां पहुँच कर तिरंगा लहराया। कई बार कोई न कोई एम एल ए या सासंद इस ध्वज को लहराता। कुछ न कुछ वीआईपी ज़रूर पहुँचते। डाक्टर भारत पुरी साहिब और हम सभी ने मिल कर अपने इस संगठन को नाम दिया हुआ था चाईना गेट। बिलकुल इसी नाम पर बानी फिल्म वाली टीम की तरह इरादे थे। बस एक दिन दिल दिमाग पर कुछ बोझ पड़ा  और डाक्टर भारत चल पड़े। चाईना गेट टीम का अस्तित्व डाक्टर भारत के बाद ही खतरे में आ गया था। उनसे कहा भी कि इसको बचाने के लिए कुछ कर सकते हो तो जल्दी कर लो वरना कुछ भी सम्भाला न जाएगा।काश डाक्टर भारत ने यह सभी इंतज़ाम अपने होते होते कर लिए होते। उनसे बहुत बार कहा भी थी मान भी जाते रहे लेकिन वक़्त और हालात उन्हें फिर किसी नई उलझन में उलझा देते थे।

आखिर वही हुआ जिसका खतरा था। काश डाक्टर भारत सब अपनी आंखों से देख पाते। उनके जाने के बाद उस नाज़ुक घड़ी में चाईना गेट टीम के सभी दो चार सदस्यों का जो नैतिक कर्तव्य भी था इसे बचाने का वह भी मंद पड़ता गया। अंग्रेजी में शायद इसे  Moral Duty भी कहा जाता है। अर्थात नैतिक कर्तव्य। मैंने सभी से कहा भी कि किसी तरह इन स्मृतियों को संभाल लिया जाए वरना वक़्त के साथ साथ हमारी ज़मीर और भगवान भी हम लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे। कई मित्रों से कहा लेकिन सब व्यर्थ गया। डाक्टर भारत के बाद न इस संगठन को बचाया जा सका और न ही इस विचार को। 

डाक्टर भारत के बाद ओंकार पुरी भी चल बसे। कोरोना डाक्टर भारत के रहते ही गंभीर हो गया था। फिर स्थिति और बिगड़ती चली गई। उदास मन से हमने भी लुधियाना छोड़ दिया। अब भी जब कभी लुधियाना जाना होता है तो उस इलाके में जाने का मन ही नहीं होता। उदासी लगातार गहराई हुई है। बस एक बार फिर से मानना पड़ता है कि जाने वाले कभी नहीं आते - --जाने वालों की याद आती है। 

इन यादों में से जब जब भी किसी याद ने ज़ोर पकड़ा और कुछ लिखा भी गया तो ज़रुर दोबारा हाज़र हो जाऊंगा कोई न कोई नई रचना ले कर।  तब तक के लिये आज्ञा चाहता हूं। 

Thursday, October 10, 2024

अब भी याद है दिल्ली वाली डीटीसी बसों का जादू

एक और सवा रूपए में बन जाया करता था दैनिक बस पास 


चंडीगढ़//मोहाली: 10 अक्टूबर 2024: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा डेस्क)::

सन 1969 में साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 500 वर्षीय प्रकाश उत्सव के समारोह चल रहे थे। जगह जगह उत्सव, श्रद्धा और आस्था का माहौल था। उन्हीं दिनों उत्तर भारत को एक महान यूनिवर्सिटी भी मिली। अमृतसर शहर में स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की अपनी अलग पहचान और एतिहासिक महत्व सभी जानते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस विश्वविद्यालय को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 500वें प्रकाशोत्सव के मौके स्थापित करने का एलान किया गया था। उसी वर्ष इसका नींव पत्थर रखा गया था। इसी वजह से ही इसका नाम गुरु साहिब के नाम पर रखा गया है। उनदिनों हालात के मद्देनज़र मैं अमृतसर में था। खालसा कालेज के गेट से गयर्ने एयर अंदर भी आना जाना होता रहता था। वहां से कहीं और जाने का मन भी नहीं था लेकिन इंसानी इच्छा कब पूरी होती है। अक्सर जो सोचो उसके विपरीत हालात बन जाते हैं। 

मेरे बारे में भी परिवार का फैसला कुछ अचानक ही हुआ कि मुझे अब दिल्ली जाना होगा। बार बार जगह बदली के कारणों पर किसी अलग पोस्ट में लिखा जाएगा। अमृतसर से दिल्ली शायद ट्रेन से यह मेरा पहला सफर था। दस या ग्यारह बरस की उम्र रही होगी उस समय मेरी। 

अमृतसर बहुत बड़ा और वंदनीय स्थल है लेकिन दिल्ली के बारे में कहा जाता था कि दिल्ली है दिल हिंदुस्तान का! यह तो तीर्थ है सारे जहान का? यह गीत उन दिनों रेडियो पर भी बहुत बजता था। दिल्ली की चर्चा सुनी थी या किताबों में पढ़ा था लेकिन दिल्ली को अपनी आंखों से पहली बार देखना था। 

ट्रेन के दिल्ली पहुंचते पहुंचते अंधेरा छाने लगा था। रेलवे स्टेशन पर पिता जी लेने आए हुए थे। रेलवे स्टेशन से सीधा घर पहुंचे। घर में मां थी जो बहुत देर बाद मिली थी। उसके ख़ुशी के वो आंसू  मुझे आज भी याद हैं। 

उसके बाद नींद भी महसूस होने लगी। नींद के बावजूद दिल्ली की अखबारों पर एक संक्षिप्त सी नज़र डाली। बुरे से बुरे हालात में भी हमारे घर अखबार आती रही थी। अख़बार का आना कभी बंद नहीं हुआ। हां! पंजाबी की कोई अखबार वहां नहीं थी लेकिन वहां के लोकप्रीज़ अख़बार नवभारत टाईम्स और दैनिक हिंदुस्तान बहुत अच्छे लगे। वे छपाई में रंग बिरंगे अखबार तो नहीं थे लेकिन एक रंग में भी बहुत खूबसूरत लगते थे जैसे किसी समझदार शख्सियत से बातें हो रही हों। 

पंजाब की अखबारों में अभी तक यह छवि महसूस नहीं हुई थी। इनमें नौजवानी जैसा जोश था। लड़कपन वाली छवि भी कह सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर एक दूसरे के खिलाफ लिखना जालंधर की अखबारों का रूटीन बन चुका था। पहले पहल प्रताप, मिलाप और हिंद समाचार में यह सिलसिला तेज़ हुआ था जिसमें कुछ समय बाद पंजाबी अखबार भी शामिल हो गए थे। उन दिनों जालंधर में अजीत, अकाली पत्रिका, कौमी दर्द और जत्थेदार अखबार भी शामिल हो गए थे। हां कामरेड विचारधारा को समर्पित अखबार नवां ज़माना अपनी अलग मस्ती में चला जाता था। इस अख़बार के छवि बहुत गंभीरता वाली थी। 

दिल्ली की अखबारों में पंजाब अखबारों जैसी कोई बात नज़र नहीं आती थी। दिल्ली की अखबारों में छपती सामग्री कुछ अधिक वरिष्ठ किस्म की हुआ करती थी। राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय समझ विकसित हुआ करती थी। इसके साथ ही आर्थिक और समाजिक मुद्दों पर भी चर्चा रहती थी। 

इन अखबारों  के पढ़ते पढ़ते ही शुरू हुआ दिल्ली में घूमने का सिलसिला। यह सब डीटीसी की बसों में सफर करके ही संभव था। आटो रिक्शा या टैक्सी की तो कल्पना भी मुश्किल लगती थी। 

डीटीसी की बस में बैठ कर कभी कभी डबल देकर का मज़ा ही लेते थे। जब दिल्ली में कहीं निकलते तो तेज और इंकलाब जैसी अखबारें बस स्टैंडों पर बिकती नज़र आती खास कर संध्या अखबारें। यह अखबार पांच पैसे में मिल जाया करते थे। एक ही पृष्ठ दोनों तरफ छपा होता था। बाद में दो पृष्ठ भी होने लगे थे। फिर ज़्यादा भी। डबल देकर में बैठ कर उस अख़बार  तो लगता अपने मोबाईल चौबारे बैठे  पलट रहे हों। बस अख़बार पढ़ने के उस शाही अंदाज़ की फीलिंग लेते समय चाय वाली प्याली की कमी खटकती रहती। 

पहले एक रुपया और फिर जल्द ही सवा रुपए से पूरे दिन का पास बना करता था। पहले पहल केवल रविवार और फिर जल्द ही हर रोज़ बनने लगा था। उस समय सत्तर का दशक शुरू हो चुका था। इन बसों का सफर आम जनता के लिए लाइफ लाइन की तरह था। इन बसों से पूरी दिल्ली नहीं तो काफी दिल्ली रोज़ घूमी जाती थी। 

डीटीसी बसों में सफर के लिए एक रुपए वाला वह दैनिक पास बनवाने से एक्सप्रेस बसों में चढ़ने पर पांच पैसे की एक्स्ट्रा टिकट भी अलग से लेनी पड़ती थी जो कि झमेला ही था पर अगर सवा रुपए वाला पास टिकट बना लिया जाता तो यह झंझट नहीं रहता था। इस तरह पूरी दिल्ली बिना कोई दूसरी टिकट लिए घूमी जाती थी। दैनिक पास और मंथली पास का बहुत अच्छा सिस्टम मोहाली चंडीगढ़ में चलती सी टी यू (CTU) की बसों में भी है लेकिन यहां  खरड़ से छह फेस तक दस रूपये की टिकट  बावजूद लेनी  पड़ती है। आती बार भी और जाती बार भी। कुछ अन्य मार्गों पर भी दस या पंद्रह रूपये लगते हैं। 

यही फॉर्मूला बाद में रेलवे ने भी सुपर टिकट वाला MST अर्थात मंथली सीजनल टिकट जारी करते वक्त अपनाया था। उन दिनों अमृतसर दिल्ली के दरम्यान तीन या चार पास बना करते थे। कारोबारी लोग अमृतसर दिल्ली के दरम्यान हर रोज़ सफ़र किया करते थे। टिकेट के लिए लंबी लाइन से भी छुटकारा हुआ रहता था। ये लोग सुबह घर से नाश्ता करके तड़के तड़के दिल्ली के लिए निकलते। दोपहर का भोजन दिल्ली में करते कर रात का भोजन घर लौट कर किया करते। रस्ते वाली चाय उस समय ट्रेन में ही बहुत अच्छी मिलती थी। 

दिल्ली में बहुत शानदार बसें चलती हैं लेकिन फिर भी मन से डीटीसी बसों की याद नहीं जाती। उस समय डीटीसी ही थी दिल्ली वालों की सफर वाली लाइफ लाइन। अगर आपने भी इनमें सफर किया था तो आपको भी याद होगा डीटीसी बसों का जादू। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Sunday, August 18, 2024

जब लक्ष्मी की दूरी इम्तिहान लेती है!

 उस समय घैर्य, सबर और सबूरी की परीक्षा भी होती है 


खरड़
(मोहाली):18 अगस्त 2022: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा):: 

यह कुछ पंक्तियों का वटसैप संदेश जैसा ही था जो अब शायद ईमेल जैसा बड़ा पत्र बनता जा रहा है। इसे मैंने नोट किया था 18 अगस्त 2022 को और शायद उन्हीं दिनों किसी मित्र को भेजा भी था। इसे डिलीट करने का भी मन नहीं किया। संदेश भेजने के बाद इसे सहेजा भी इसीलिए था कि शायद कभी इसे दोबारा पढ़ना पड़े। हालात का जायज़ा हो जाता है पुराने पत्र और मैसेज पढ़ने से। सोचा आज इसे पढ़ कर देखूं कुछ गलत तो नहीं लिखा था। उन दिनों आर्थिक तौर पर भी हालात गंभीर थे। हालत स्वास्थ्य के हिसाब से भी अच्छी नहीं थी और जेब के हिसाब से भी। अब ऐसे में या तो किसी चमत्कार की उम्मीद होने लगती है या फिर किसी शुभचिंतक को बताने की इच्छा भी हो जाती है। ज़िंदगी में कई बार ऐसे वक्त आते हैं जब अस्तित्व खतरे में लगने लगता है। ऐसे में किसी से कुछ न कुछ कहना ज़रूरी हो जाता है। बहुत सोच कर एक मित्र को समस्या बताई तो उन्होंने तुरंत हमदर्दी भी ज़ाहिर की और साथ ही पेटीएम नंबर भी मांग लिया। 

उस समय मैंने लिखा-मैं वैसे भी फॉर्मल नहीं हूँ। कोई औपचारिकता मुझे कभी अच्छी भी नहीं लगती। इसी लिए मुझे लगा आप ने जो पेटीएम नम्बर मांगा है वह शायद भगवत कृपा और भगवत प्रेरणा का ही परिणाम है।

इसके साथ समाजिक दुःख कहने से भी खुद को नहीं रोक पाया। यह सच है कि लेखक वर्ग ही शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाया करता है लेकिन लेखक ही शोषण का शिकार हो जाता है। कभी प्रकाशक उसका शोषण करते हैं तो कभी साहित्यिक कृतियों को बेचने वाले बाजार के कारोबारी और कभी बड़े बड़े आयोजनों के नाम पर बड़े बड़े संगठनों के पदाधिकारी।

फिर भी लेखक आयोजन के लिए इस्तेमाल  होने वाले हाल का किराया देते हैं। चायपानी समोसे का खर्च भी करते हैं। कुर्सियां मंगवाने का खर्च भी करते हैं। अक्सर कहा यही जाता है की यह सब कुछ आयोजन करने वाले संगठन के प्रबंधक ही करते हैं लेकिन अंदर का सच कुछ और ही होता है। 

लेकिन लेखक, पत्रकार और आयोजक साहित्यिक कवरेज करने को आए कलमकारों के लिए कुछ खर्च करना उचित नहीं समझते। देते भी हैं तो बड़े मीडिया घरानों को जिनके पास कोई कमी ही नहीं होती। शोषण भी आम तौर पर पहले से ही शोषितों का होता है। आयोजनों के रिकार्ड को साहित्यिक रिपोर्टिंग करने वाले ही सहेजा करते हैं। इसलिए इन की तरफ विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए बिना उनकी निष्पक्षता पर प्रभाव डाले। लेकिन ऐसा बहुत कम हो पाता है। इस लिए अब बहुत से कार्यक्रमों और आयोजनों पर जाने का मन ही नहीं करता। 

फिर भी आपके फोन से एक नई आशा जगी। बदलते हालात की दस्तक सुनाई दी। इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट में हूं लेकिन इसे सब को बताना कभी ज़रूरी नहीं लगा। 

आप सहजता और ख़ुशी से अपने वायदे के मुताबिक कुछ कर सकें तो बहुत अच्छी बात है पर न भी कर सकें तो भी कोई बात नहीं। मन पर बोझ न रखना। इतने सालों में पहली बार ही यह नौबत आई कि मजबूरी सी दिखने लगी। आपके आयोजन में आने से इनकार भी बुरा लग रहा था लेकिन आता हूँ तो आर्थिक मजबूरियां भी हैं। 

बारह दिन के बाद बुखार से उठा हूं। मित्र डाक्टरों से तो फोन पर ही कंसल्ट किया लेकिन दवाएं बहुत महंगी हो गई हैं। दो दिन में करीब 36 हज़ार रुपयों से भी अधिक  की पेमेंट करनी ज़रूरी है। बिजली, इंटरनेट, दूसरे शुल्क, यूनिवर्सिटी और अन्यों की सरकारी फीस इत्यादि।

इस वक्त आप कुछ उधार भी दे सकें तो बहुत मेहरबानी होगी।

जो भी स्थिति हो प्लीज़ एक आध घण्टे में बता ज़रूर दें।

डेढ़ दो घंटे के बाद कुछ राशि फोन पर आ गई। साथ ही मैसेज भी कि अगर स्वास्थ्य ठीक हो तो आयोजन से एक दिन पहले बता दें। गाड़ी भिजवा दी जाएगी। सही समय पर गाड़ी भी भिजवा दी गई। प्रोग्राम भी अटेंड किया। साथ में बेटी भी थी।  एक कैमरा असिस्टेंट भी ले लिया। आती बार फिर से हम तीनों के लिए तीन लिफाफे दे दिए गए। साथ ही लोई के साथ सम्म्मान भी किया गया। 

सोच रहा हूं क्या इस सहयोग सहायता को आयोजनों के रूटीन का नियमित हिस्सा बनाया जा सकता है क्या? कैमरे और कलम की मेहनत को समाज कब मेहनत मानेगा?

Monday, August 15, 2022

शांतिनिकेतन में पढ़ने का वो सपना टूट गया

 काश देश के हर गांव में होता एक शांतिनिकेतन

तस्वीरें विश्व भारती से साभार ली गई हैं
लुधियाना: 11 अगस्त 2022: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)::

रेक्टर कथूरिया 
बचपन के उन दिनों की बात है जब होश संभाला था पर समझदारी अभी नहीं आई थी। पहले गुरुमखी पढ़ना सीखा तो घर में मौजूद बहुत सी किताबों में से जिस  जिस पुस्तक का नाम आकर्षित करता उसे पढ़ने लगता। घर में टैगोर की तस्वीर भी थी, गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी की भी, माओ त्से तुंग की भी, चिगवेरा की भी। पहले पहल पुस्तक का नाम पसंद आने पर पढता था फिर तस्वीर भी देखने लगा और इसके बाद पसंद के लेखक भी ज़हन में बैठने लगे। घर के इलावा मुझे पुस्तकें मिलती थीं अमृतसर कामरेड प्रदुमन सिंह के घर में। वहां उनका एक स्कूल भी चलता था जिसकी अलमारियों में बहुत सी पुस्तकें पढ़ी रहतीं। 

मुझे रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर बचपन में ही बहुत अच्छी लगती थी। जब दार जी मतलब सरदार गुरुबख्श सिंह प्रीत लड़ी जी से पहली बार भेंट हुई तो मैंने उन्हें भी बताया कि आपकी दाड़ी और टैगोर की दाड़ी मुझे बहुत अच्छी लगती है। फिर उन्हीं से पूछने लगा यहां शांति निकेतन कहां है मैं वहां जा कर पढ़ना चाहता था लेकिन यूं ही बड़ा हो गया जिस पर मुझे बहुत अफसोस है। फिर भी देखना तो चाहता ही हूं।  शांति निकेतन अब भी एक सपना ही तो लगता है। मन करता है फिर से बच्चा बन जाऊं और शांति निकेतन में पहुंच जाऊं। लेकिन अगर बचपन में ही ऐसा नहीं हुआ तो अब तो ऊपर जाने की उम्र है। पता नहीं वहां भी शांति निकेतन होगा या सब कुछ यहीं अंतिम संस्कार में खो जाएगा! पर फिर भी बचपन की वह इच्छा याद है जब शांति निकेतन ढूंढ़ना ही महत्थावपूर्ण मिशन था। इसकी इच्छा जवानी तक भी बनी रही। अब भी सोचता हूँ स्कूल हों तो टैगोर की सोच वाले शान्ति निकेतन जैसे ही हों। 

इसी शिद्दत के चलते याद आता है जालंधर में कई दश्क पहले हुआ महिलाओं का एक राष्ट्रीय सम्मेलन। उसी में आए हुए थे सरदार गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी। वहीं पर हुईं थी उनसे आमने सामने वाली पहली मुलाकात। उसी मुलाकात में हुई थीं उनसे कुछ बातें जो मुझे शब्द दर् शब्द याद रहीं। उस बातचीत की आवाज़ मेरे कानों में गूंजती रहती। शज्द इसे किस्मत कहते हैं या बेवकूफी लेकिन आवाज़ गूंजती रहती मैं फिर भी न सुन पाया। अंतर्मन की उस आवाज़ के पीछे निकल पड़ता तो शायद आज कुछ और ही होता। कुछ और अच्छा इन्सान होता। कुछ सफल इंसान बन पाता।  प्रीतलड़ी के ज़रिए दार जी को पढ़ा तो था लेकिन उन्हें देख पहली बार रहा था। उम्र का अंतराल बाहत ज़्यादा था लेकिन इसका अहसास भी नहीं हुआ। रत्ती भर भी नहीं। पूछने लगे प्रीत लड़ी पढ़ते हो? मैंने कहा जी बिलकुल पढता हूँ लेकिन रेगुलर नहीं। बस जब हाथ लग जाए तो पढता हूं। उन्होंने कहा हाथ लग जाए मतलब तो मैंने बात साफ़ की कि हर बार खरीदने के पैसे जेब में नहीं होते। उन्होंने कहा मुझे पत्र लिखना और अपना डाक का पता भेजना। प्रीतलड़ी तुम्हे मिलकरेगी। बेहद ख़ुशी भी हुई और पत्र लिखने का वायदा भी किया लेकिन कभी न लिख पाया। इसके साथ ही पूछने लगे कौन सा अंक अच्छा लगा ?मैंने दो तीन अंक गिनवा दिए। उनकी कवर सटोरियों के हवाले दे कर अपनी बात की पुष्टि करनी चाही कि देखो मैंने सच में पढ़े हैं। यूं ही तुक्का नहीं लगाया। 

उन्होंने मुझे गले लगाया। सिर पर हाथ भी फेरा और कहा प्रीतनगर ज़रूर आओ। अच्छा लगे तो वहीं रहना। तुम्हारी असली जगह वहीं है। सब इंतज़ाम हो जाएंगे। अंतर्मन की आवाज़ सुनो तो यह बहुत सी शक्तियां देती है और मंज़िलों की तरफ जाते रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं। मैंने झिझकते हुए कहा लेकिन मुझे तो टैगोर के शांति निकेतन जाना है। वहां तक कैसे जाऊं? उन्होंने कहा वहां आना प्रीत नगर में शांति निकेतन भी ज़रूर मिलेगा। मुझे लगा ज़रूर कहीं आसपास होगा। 

शांति निकेतन की झलक घर में पड़ी पुस्तकों के ज़रिए ही देखी थी। इसी ललक में बहुत देर रहा भी। आखिर यहां तक सोचने लगा कि शायद सभी स्कूल शांति निकेतन जैसे होते होंगें। लेकिन नहीं कोई ऐसा स्कूल नहीं मिला। कुछ और समय गुज़रा तो स्कूलों कालेजों को व्यापारिक स्थलों में तब्दील होते भी देखा। आज के बड़े बड़े स्कूलों का जो रूप नज़र आने लगा है वह रातो रात तो बनते नहीं देखा। इसमें लम्बा समय लगा है। उन दिनों छोटे छोटे स्कूल चलाने वाले बहुत से लोग आजके बड़े बड़े अमीर बन गए। इसके बावजूद शांतिनिकेतन की चाह कभी कम न हुई। आज भी अंतर्मन में एक सपना सा ही है टैगोर वाला शांति निकेतन। उस शांति निकेतन की भावना को बेहद नुकसान ही पहुंचा है मौजूदा कारपोरेटी सिस्टम में। शायद अब कभी साकार नहीं हो पाएगा शांतिनिकेतन या प्रीत नगर! फिर भी लोगों के दिलों बसता ही रहेगा। लेकिन मेरा क्या होगा? शांतिनिकेतन कैसे दिखेगा?

आखिर क्या जादू था शांति निकेतन में न जहां आरम्भ में केवल पांच बच्चे छात्रों के रूप में आए वो भी शायद मुश्किलों से। इस के लिए सात एकड़ की ज़मीन रवीन्द्रनाथ टैगोर आप ठाकुर भी कह सकते हैं अपने पिता से मिल गई थी। उन्होंने इसे मेडिटेशन के लिए खरीदा था। फिर रवींद्र को दे दिया। इस स्कूल में गाँधी जी भी आते रहे और टैगोर की तीखी आलोचना भी करते रहे। आज तो  बहुत नाम है। वहां एक बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी बन चुकी है जिसे यूनेस्को भी मान्यता देता है।  

इसे लेकर और भविष्य को लेकर कवि, लेखक, चित्रकार, संगीतकार, शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता कितने उम्मीद से भरे हुए थे। आशा होना अलग बात हो सकती है लेकिन पूरा विश्वास होना अलग बात है। उन्हें पूरा विश्वास था। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर या टैगोर साहिब ने कभी बहुत ही स्पष्ट कहा था-"मेरी कविताओं, मेरी कहानियों और मेरे नाटकों के भविष्य के फैसले में जो कुछ भी भाग्य हो सकता है, मैं निश्चित रूप से जानता हूं कि बंगाली जाति को मेरे गीतों को स्वीकार करना होगा, वे सभी मेरे गीतों को हर बंगाली घर में गाएंगे। खेतों और नदियों के किनारे... मुझे ऐसा लगता है कि संगीत मेरे मन की किसी अचेतन गहराई में से उमड़ रहा है, इसलिए इसमें एक निश्चित पूर्णता है।"  जिस जिस को प्रकृति के नज़दीक रहना पसंद है वही उस जगह की महानता और उसमें छिपी तरंगों कर सकता है। वहां जा कर इश्क हो जाना भी स्व्भविक है लेकिन वह इश्क बहुत ही विराट होगा। प्रकृति से इश्क जिसमें डूब कर न उदासी रहेगी न ही निराशा। वहां बेवफाई भी शायद नहीं होगी। वहां धोखा भी शायद नहीं होगा। ऐसा स्कूल देश के हर ज़िले के हर गांव में होना चाहिए था लेकिन हम एशिया कुछ नहीं कर पाए। 

इस महान स्थान का इतिहास आज भी मनमोहक है। इसके बारे में जानें तो मानवमन खो जाता है। उस दुनिया में जो होती तो चाहिए लेकिन कभी हो नहीं पाई। लगता है यहाँ फिर से बता दूँ कि इसका इतिहास बहुत समृद्ध है। बहुत ही महान। 

उस दौर में टैगोर की मानसिक ऊंचाई को समझने की कोशिश करनमि हजो तो इस स्थान के इतिहास को समझना भी ज़रूरी होगा। इसके संस्थापक रवींद्रनाथ टैगोर के जीवनकाल के दौरान विश्व-भारती के विकास का एक अध्ययन, एक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है कि इस संस्था को क्या हासिल करना था। रवींद्रनाथ ने शांतिनिकेतन में बच्चों के लिए एक स्कूल की स्थापना की और यह इस केंद्र के आसपास था कि एक अपरंपरागत विश्वविद्यालय की संरचना सावधानीपूर्वक योजना के माध्यम से विकसित हुई। इसी मिशन में थे टैगोर के सभी सपने। वे सभी सपने जिन्हें देख कर मुझ जैसों को भी लगता था कि यह हमारे ही सपने हैं। वास्तव में सही बच्चों को ऐसा लगता था। 

बात है सन 1863 की जब वर्तमान संस्था के स्थल पर सात एकड़ के भूखंड पर, कवि के पिता, देवेंद्रनाथ टैगोर ने ध्यान के लिए एक छोटा सा आश्रय स्थल बनाया था, और 1888 में उन्होंने भूमि और भवनों को एक ब्रह्मविद्या की स्थापना के लिए समर्पित भी किया। इसके साथ ही एक पुस्तकालय भी बना

उस दौर में डोनेशन स्कूल दाखिल होने के लिए  नहीं थे। कोई सिफारिशें नहीं थी बस एक मिशन था। रवींद्रनाथ के इस ऐतिहासिक स्कूल ने ब्रह्मचर्यश्रम के तौर पर बाकायदा 22 दिसंबर, 1901 से औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर दिया था। समय इस जिसमें पांच से अधिक छात्र नहीं थे।  यह सब आंशिक रूप से, उनके पिता की इच्छाओं की पूर्ति थी, जो शैक्षिक सुधारों के क्षेत्र में अपने समय के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। सन 1925 से इस स्कूल को पाठ भवन के नाम से भी जाना जाने लगा। मुश्किलों और हिम्मतों के साथ एक ज़ोरदार शुरुआत हो चुकी तरही। कौन जनता था इसने एक आंदोलन की तरह भी बन जाना है। 

एक बात और जिसका ज़िकर यहां ज़रूरी है कि यह स्कूल ब्रिटिश शासकों द्वारा भारत में शुरू की गई व्यवस्था का एक सचेत खंडन थाखुला कर खंडन था। यह कम हिम्मत की बात नहीं थी। रवींद्रनाथ ने शुरू में ही भारत में प्राचीन शिक्षा के आंतरिक मूल्यों को महसूस करने की मांग की थी। ऐसी मांग आवश्यक भी थी। इसका उठना और विस्तारित होना ही देश और दुनिया के लिए अच्छा ठगा। इसलिए, स्कूल और उसके पाठ्यक्रम ने देश के बाकी हिस्सों में शिक्षा और शिक्षण को देखने के तरीके से एक प्रस्थान का संकेत दिया। यह संकेत भी बहुत ही स्पष्ट था। कहा जा सकता है कि उस दौर में एक नई शिक्षा नीति का प्रारूप और प्रस्ताव ही था यह।   

उस समय इसका मिशन कितना उच्च और दूरदर्शी था। इसका अनुमान इसके प्रबंधन  भी लग जाता था। सादगी एक प्रमुख सिद्धांत था। सादगी से डोर होने दुष्परिणाम आज शायद सारी दुनिया देख चुकी है। इसके साथ ही प्रकृति की नज़दीकियां भी थीं। पेड़ों की छाया में खुली हवा में कक्षाएं आयोजित की जाती थीं जहां मनुष्य और प्रकृति ने तत्काल सामंजस्यपूर्ण संबंध में प्रवेश किया। आज के ए सी कल्चर ने हमें क्या दिया यह भी सभी के सामने है। शिक्षकों और छात्रों ने एकल अभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन साझा किया। पाठ्यक्रम में संगीत, पेंटिंग, नाटकीय प्रदर्शन और अन्य प्रदर्शनकारी प्रथाएं थीं। बौद्धिक और अकादमिक गतिविधियों की स्वीकृत सीमाओं से परे, मानव व्यक्तित्व के कई गुना संकायों को मजबूत करने और बनाए रखने के अवसर पैदा हुए। एक नया शिक्षण परिवार पैदा होने लगा था। 

देश के बहुत से हिस्सों में जब आनंदमार्ग ने अपने स्कूल चलाए तो उन स्कूलों में भी मेडिटेशन, कीर्तन, ध्यान और गीत संगीत अहम रहता। इन स्कूलों में बच्चों के पौष्टिक भोजन का भी विशेष ध्यान रखा जाता और एक्सरसाईज़ का भी। योगसाधना का भी और खेलकूद का भी। इस तरह की कोशिशों के बावजूद शांतिनिकेतन की योजना और आगे शायद नहीं बढ़ पाई। फिर कुछ समय पहले किसी ने यह भी कहा कि जिस शांतिनिकेतन  ने  अब वो शांतिनिकेतन कहीं भी नहीं है। शायद कहने वाले सच भी कहा हो फिर भी मेरा मन नहीं मानता  कि जिस भूमि पर मेडिटेशन की जाती रही हो उसके प्रभाव को दुनिया की कोई भी शक्ति इतनी जल्दी कैसे बदल सकती है। लगता है वहां फिर से ऐसे लोगों का आनाजाना बढ़ाना होगा जो उसी तरह के हों। लइकन ऐसे लोग आएंगे कहां से? 

इसके साथ ही यह सवाल मेरे लिए तो आज भी अहम है कि मेरे लिए और मुझ जैसे और बहुत से लोगों के लिए शांतिनिकेतन का यह सपना क्यूं टूटा? आखिर हम सभी का क्या कसूर था? काश हम अपना दर्द टैगोर जी तक पहुंचा पाएं। 

क्या क्या कारण रहे? बहुत सी बातें हैं जिन पर चर्चा जल्द ही होगी। इस मुद्दे पर भी और इस से जुडी दूसरी बातों पर भी। 
कुछ तथ्यों और तारीखों की पुष्टि विश्वभारती से साभार की गई है 

इस आलेख को भी पढ़िए 

चल अकेला गाते गाते चले गए डाक्टर भारत 


15 अगस्त हो या 26 जनवरी.........

याद आते हैं लुधियाना वाले तिरंगा प्रेमी डाक्टर भारत  लुधियाना > 15  अगस्त 2026 > रेक्टर कथूरिया // मुझे याद है ज़रा ज़रा....... .! आज 15...