google.com, pub-7610353441165800, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मुझे याद है ज़रा ज़रा: Past
Showing posts with label Past. Show all posts
Showing posts with label Past. Show all posts

Thursday, December 4, 2025

कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन..... !

3rd December 2025 at 10:49 मुझे याद है ज़रा ज़रा नई ब्लॉग पोस्ट  

जालंधर से भी बहुत सी यादें जुडी हुई हैं 

खरड़//मोहाली:3 दिसंबर 2025: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा डेस्क)::


सत्तर का दशक भी खत्म हो चुका था।
बांग्लादेश की जंग भी समाप्त हो चुकी थी लेकिन खबरों और सियासत में इस जंग की परछाईआं अक्सर महसूस हो ही जाती थी। बंग बंधू शेख़ मुजीबुर रहमान की छवि भी देश भर में छायी  हुई थी। नवयुवा और दुसरे कलाकार भी शेख़ मुजीबुर रहमान के पेंसिल स्कैच बनाते आम नज़र आ जाते थे। बंगलादेश की स्वतंत्रता के साथ देश की भावनाएं जुडी हुई थी। अख़बारों में अक्सर यही खरें सुर्खियां बनी होतीं। बंगलादेश की स्टोरियां बहुत उभार कर प्रकाशित की जा रही थीं। 

पंजाब के राजनैतिक हालात भी कुछ बदल चुके थे। सियासत से जुड़े वाम के मित्रों और शुभचिंतकों ने भी पिता जी को सलाह दी थी कि अब भूमिगत वाले जीवन के अज्ञातवास से बाहर आ कर खुले माहौल वाली लोकतान्त्रिक धारा में काम करें। सत्ता की तरफ से आ रहे ब्यान भी बहुत लुभावने थे। फिर भी सोचने वाली बात थी की इन लुभावने बयानों में कितना सच होता है। इन पर यकीन करना सही भी है या नहीं?

मानसिकता और हालात दोनों ही दुविधापूर्ण थे। यह फैसला आसान भी नहीं था कि पंजाब लौटना उचित होगा या नहीं?  इसका फैसला यथा सहज भी नहीं था। इसी सोच विचार में एक डेड बरस और गुज़र गया। सरकार की सख्त नीतियों के चलते 28 जुलाई 1970 को बाबा बूझा सिंह को ग्रिफ्तार करके एक झूठे पुलिस मुकाबिले में उनकी हत्या की जा चुकी थी। नक्सलवादियों के लिए माहौल लगातार गंभीर बना हुआ था। मार्च 1972 में पंजाब के मुख्य मंत्री बन कर अप्रैल 1977 तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले ज्ञानी ज़ैल सिंह बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हुए। 

मैंने अपने जन्मस्थल वाले बचपन के उस  घर के इलाके नवां मोहल्ला की एक नुक्क्ड़ में सटे प्रसिद्ध मोचपुरा बाजार और उसके जानेमाने सुभानी बिल्डिंग चौंक वाले इलाके में मुख्यमंत्री ज्ञानी ज़ैल सिंह को एक खुली जीप में देखा। वे आम जनता के इतने नज़दीक थे कि बच्चे भी उन्हें छू पा रहे थे। उन्होंने की बच्चों की तरफ गुलाब के फूल भी उछाले ,उन्होंने खुद भी अपनी लंबी अचकन जैसी पौशाक पर गुलाब का बड़ा सा फूल टांगा हुआ था। उन्हें देख कर चाचा जवाहर लाल नेहरू की छवि याद आ रही थी। ज्ञानी जी से मिलने की बहुत इच्छा हुई लेकिन मेरी उम्र भी बहुत कम थी और मेरी वहां सुनता भी कौन। फिर भी यह इच्छा पूरी हुई कुछ बाद में अमृतसर जा कर। इस सारी  कहानी की चर्चा भी लिसी अलग पोस्ट में सही। 

पंजाब लौट कर साहित्य की लग्न और बढ़ गई। उन दिनों पंजाब का अखबारी केंद्र जालंधर ही था। चंडीगढ़ से अंग्रेज़ी ट्रिब्यून ही प्रमुख समाचार पत्र निकलता था। ट्रिब्यून के बाद इंडियन एक्स्प्रेस और जनसत्ता भी चंडीगढ़ से निकलने लगे। जालंधर से हिंदी मिलाप, मिलाप, वीर प्रताप और प्रताप, पंजाब केसरी, हिन्द समाचार, पंजाबी में कौमी दर्द, अकाली पत्रिका, अजीत, जत्थेदार अखबार प्रमुख हुआ करते थे। इन में सबसे महत्वपूर्ण गिना जाता था वाम समर्थक पंजाबी समाचार पत्र नवां ज़माना। यही वाम पत्र था जिसने बहुत से नए लोगों को पत्रकारिता के गुर सिखाए।

इसी मीडिया ससंथान में रहते हुए बहुत से महान लोगों से मुलाकात भी होती रही। इन महान लोगों से हुई मुलाकातों और बातों की चर्चा भी होती रहेगी। फिलहाल यहां विराम चाहता हूँ। 

Sunday, November 2, 2025

काश वे सब होते तो बन ही जाती चाइना गेट की पंजाब टीम भी

Saturday:01st November 2025 at 02:15 AM मुझे याद है ज़रा ज़रा...!

एक दिन डाक्टर भारत भी चल बसे और जल्द ही ओंकार पुरी भी


लुधियाना: 1 नवंबर 2025: (रेक्टर कथूरिया/ /मुझे याद है ज़रा ज़रा . ..!)::

ओंकार पुरी साहिब 2012 से लेकर इसके बाद वाले कुछ बरसों तक हम साथ ही रहे। तकरीबन हर रोज़ मुलाकात होती। वास्तव में  मेरी जान पहचान ही इन लोगों से 2012 में हुई  जब हम लोग सुब्हानी बिल्डिंग और मोचपुरा बाजार वाला संकरा  इलाका छोड़ कर सिविल लाइंस वाले कुछ खुले इलाके में आ गए। यहां ओंकार पूरी डा. भारत के अनन्य मित्र थे और मेरा भी डा. भारत से दिल और रूह का रिश्ता था। उनका अध्यात्म की दुनिया में काफी ज्ञान था। जाम और अध्यात्म की खुमारी वाले लोग बहुत कम मिलते हैं। डा. भारत उन्हीं में से थे। काश वे सब होते तो बन ही जाती चाईना गेट जैसी पंजाब की टीम भी। 

यहां सिविल लाईन्ज़ में आ कर हमारे घर के नज़दीक ही था डाक्टर भारत का दफ्तर। इस दफ्तर में मीडिया भी चलता था और डिटेक्टिव एजेंसी जैसा काम भी। पुरी साहिब उनके काम में बहुत निकट वाले दोस्त थे। शायद इनका पद भी प्रसधन या महासचिव जैसा रहता था। इस लिए तकरीबन हर रोज नहीं तो दूसरे तीसरे दिन मुलाकात हो ही जाती। उनका यह साथ उनकी आखिरी सांस तक बना भी रहा। व्यवसाय से वह अकाउंटेंट थे। एकाउंट्स की बारीकियों को समझने वाले थे। नई आर्थिक नीतियों और टेक्स इत्यादि की उलझनों की भी उन्हें पूरी समझ थी। 

उनके ग्राहकों में बहुत बड़े लोग भी थे जिनके आर्थिक फायदे की बात का ध्यान रखना उन्हें आता था। उनके कुछ ग्राहक तरनतारन के पट्टी इलाके में थे। यह शायद उनका पुश्तैनी इलाका ही था। वह हफ्ते दो तीन या कभी कभी चार दिन पट्टी जाया करते। उनकी ज़िद भी थी कि जाते थे अपनी स्कूटरी पर। चलाते भी बहुत तेज़ रफ़्तार में। जब वह बस पर सफर की बात नहीं माने तो हमने उन्हें मनाया कि आप काम वाले तीन चार दिन पट्टी में ही रहा करो। हर रोज स्कूटरी का इतना लंबा सफर मत किया करो। पट्टी से लुधियाना तक। अच्छा भला इंसान बस या कार में भी इतने लंबे सफर में थक जाता है। 

खैर उन्होंने हर रोज़ स्कूटर के सफर की ज़िद छोड़ ही दी। वास्तव में बस पर चढ़ने के लिए बनी ऊंची सीढ़ियां उनके घुटनों में दर्द छेड़ देती थी। इसके लिए वह डाक्टर भारत की सलाह से एक बड़ी सी बोतल वाली आयुर्वेदिक दवाई भी पिया करते थे। कैप्सूल भी इस दवा में शामिल रहते। दोनों दवाएं महंगी हुआ करती पर उनकी जेब इतना खर्चा आसानी से उठा लेती थीं। 

जब भी मिलते तो शाम का अरेंजमेंट कर के रखते थे। बस सूरज ढलते ही वह स्कूटर की डिक्की से सामान निकाल लाते। दोमोरिया पुल वाली मार्किट में प्रीतम का ढाबा बहुत पुराना था। शायद अब भी होगा लेकिन पिछले कुछ बरसों से उधर आनाजाना भी नहीं हुआ। प्रीतम की ज़िंदगी में प्रीतम से भी बहुत प्यार रहा क्यूंकि उसके पड़ोस में ही एक अखबार भी निकला करता था। अजीब इत्तिफ़ाक़ की जब अखबार के मालिक ने उस दूकान को बेचा तो वहां शराब का बहुत बड़ा ठेका खुल गया। हम हंसा करते देख ले प्रीतम तेरे और तेरे ढाबे के असली साथी बहुत नज़दीक आ गए। 

समय का चक्र चलता रहा। प्रीतम का देहांत हो गया। फिर ढाबा उसके बेटे ने संभाल लिया। प्रीतम के बेटे ने भी अपने पिता की तरह आपसी प्रेम प्यार को बनाए रखा। किसी दिन नहीं जा पाते और आँख बचा कर निकलने लगते तो झट से आ कर रास्ता रोक लेता। हम बताते आज राशनपानी का खर्चा जेब में नहीं है। 

इस पर नाराज़ हो कर बोलता। .मैं हूँ न अभी। बस चलो। ढाबे से लड़को को आवाज़ देता कि चल इनके स्कूटरों को साइड पर लगा और हमें खुद बाज़ू से पकड़ता और बहुत प्रेम से ढाबे में ले जाता। ढाबे में ले जाकर पांच सौ के दो   नोट डाक्टर भारत साहिब के सामने रखता और कहता जिस ब्रांड की भी मंगवानी है मंगवा लो। जो खाना है उसका आर्डर दे दो मैं अभी भिजवाता हूँ। खुद बाहर काउंटर पर जा कर बैठ जाता। इसके बाद एक दो बार चक्र भी लगा जाता लेकिन उसने खुद कभी हमारे साथ दारू नहीं पिया। हमने कई बार गिला  भी किया तो कहने लगा आप लोग वोडका पीते हो और मेरा ब्रांड और है। किसी दिन बैठेंगे ज़रूर। लेकिन वह दिन कभी न आया। बस हम बैठते और शाम ज़्यादा ढलने लगता निकलपड़ते। पुरी साहिब ने लुधियाना में भी शिमलापुरी जाना होता था। बस कुछ देर हवा प्याज़ी हो कर हम वापिसी की तयारी करते। बस उन दिनों यही थी हमारी दुनिया। अब जिसकी यादें शेष हैं। 

हम लोगों के जिन गिने चुने कुछ मित्रों की एक छोटी सी दुनिया थी उस में में पुरी साहिब काफी सरगर्म रहे। उनकी याद आई तो सोचा किस के साथ बात करें। आखिर एक धड़ल्लेदार संगठन बेलन ब्रिगेड की संस्थापिका अनीता शर्मा जी और उनके पति श्रीपाल जी का ध्यान आया। उनसे बात की तो उन्होंने ने भी बहुत नम आंखों से उन्हें याद किया। डाक्टर भारत और अनीता शर्मा जी की टीम के साथ डाक्टर भारत और पुरी साहिब भी काफी सक्रिय रहते रहे। हर बरस 26 जनवरी और 15 अगस्त को जब डाक्टर भारत कार्क्रम का आयोजन करते तो सरगर्मी शुरू होते ही अनीता शर्मा सुबह सुबह लडडू के पचार डिब्बे ले कर पहुँच जाते। कुछ और लोग भी थे जो अपना अपना योगदान बहुत श्रद्धा से डालते। कई नाम हैं जिनकी चर्चा फर्क कभी करेंगे। 

एक बार एक जज मैडम ने वहां पहुँच कर तिरंगा लहराया। कई बार कोई न कोई एम एल ए या सासंद इस ध्वज को लहराता। कुछ न कुछ वीआईपी ज़रूर पहुँचते। डाक्टर भारत पुरी साहिब और हम सभी ने मिल कर अपने इस संगठन को नाम दिया हुआ था चाईना गेट। बिलकुल इसी नाम पर बानी फिल्म वाली टीम की तरह इरादे थे। बस एक दिन दिल दिमाग पर कुछ बोझ पड़ा  और डाक्टर भारत चल पड़े। चाईना गेट टीम का अस्तित्व डाक्टर भारत के बाद ही खतरे में आ गया था। उनसे कहा भी कि इसको बचाने के लिए कुछ कर सकते हो तो जल्दी कर लो वरना कुछ भी सम्भाला न जाएगा।काश डाक्टर भारत ने यह सभी इंतज़ाम अपने होते होते कर लिए होते। उनसे बहुत बार कहा भी थी मान भी जाते रहे लेकिन वक़्त और हालात उन्हें फिर किसी नई उलझन में उलझा देते थे।

आखिर वही हुआ जिसका खतरा था। काश डाक्टर भारत सब अपनी आंखों से देख पाते। उनके जाने के बाद उस नाज़ुक घड़ी में चाईना गेट टीम के सभी दो चार सदस्यों का जो नैतिक कर्तव्य भी था इसे बचाने का वह भी मंद पड़ता गया। अंग्रेजी में शायद इसे  Moral Duty भी कहा जाता है। अर्थात नैतिक कर्तव्य। मैंने सभी से कहा भी कि किसी तरह इन स्मृतियों को संभाल लिया जाए वरना वक़्त के साथ साथ हमारी ज़मीर और भगवान भी हम लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे। कई मित्रों से कहा लेकिन सब व्यर्थ गया। डाक्टर भारत के बाद न इस संगठन को बचाया जा सका और न ही इस विचार को। 

डाक्टर भारत के बाद ओंकार पुरी भी चल बसे। कोरोना डाक्टर भारत के रहते ही गंभीर हो गया था। फिर स्थिति और बिगड़ती चली गई। उदास मन से हमने भी लुधियाना छोड़ दिया। अब भी जब कभी लुधियाना जाना होता है तो उस इलाके में जाने का मन ही नहीं होता। उदासी लगातार गहराई हुई है। बस एक बार फिर से मानना पड़ता है कि जाने वाले कभी नहीं आते - --जाने वालों की याद आती है। 

इन यादों में से जब जब भी किसी याद ने ज़ोर पकड़ा और कुछ लिखा भी गया तो ज़रुर दोबारा हाज़र हो जाऊंगा कोई न कोई नई रचना ले कर।  तब तक के लिये आज्ञा चाहता हूं। 

Saturday, March 1, 2025

शायद जन्मों जन्मान्तरों तक भी विसर्जित नहीं हो पाती यादें...!

पहली मार्च 2025//याद न जाए बीते- दिनों की....!

बहुत सी बातों के सबूत नहीं होते लेकिन उन पर कमाल का यकीन उम्र भर बना रहता है---!

विसर्जन नहीं हो पाता शायद इसी लिए करनी पड़ती है मुक्ति के लिए साधना


कर्मकांड होता तो शायद विसर्जन भी हो जाता--!

न भी होता तो कम से कम तसल्ली तो हो जाती--!

लेकिन सचमुच विसर्जन हो ही कहां पाता है....!

शायद जन्मों जन्मान्तरों तक भी विसर्जित नहीं हो पाती यादें...!

इसकी याद दिलाई नूतन पटेरिया जी ने। उनकी हर पोस्ट कुछ नए अनुभव जैसा दे जाती है।

कुछ स्थान--कुछ लोग--कुछ रेलवे स्टेशन--कुछ ट्रेनें-कुछ रास्ते--कुछ यात्राएं---शायद इसी लिए याद आते हैं..!

उनसे कोई पुकार भी आती हुई महसूस होती है---!

कुछ खास लोगों की कई अनकही बातें भी शायद इसीलिए सुनाई देती रहती हैं---क्यूंकि किसी न किसी बहाने उनसे मन का कोई राबता जुड़ा रहता है..!

बहुत सी बातों के सबूत नहीं होते लेकिन उन पर कमाल का यकीन उम्र भर बना रहता है---!

मुझे लगता है इस सब पर विज्ञान निरंतर खोज कर रहा है---!

एक गीत बहुत लोकप्रिय हुआ था--

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई--- यूं ही नहीं दिल लुभाता कोई..!

ऐसी भावना और ऐसे अहसास शायद उन्हीं यादों के चलते होते हैं जो कभी विसर्जित नहीं हो पाती---!

यह बनी रहती हैं..कभी बहुत तेज़--कभी बहुत धुंधली सी भी..!

यह कभी भी विसर्नजित नहीं हो पाती...न तो उम्र निकल जाने पर--न देहांत हो जाने पर और न ही शरीर बदल जाने पर-----!

शायद यही कारण होगा कि धर्मकर्म और मजहबों में स्मरण अर्थात याद पर ज़ोर दिया जाता है....!

जाप एक खूबसूरत बहाना है इस मकसद के लिए..!

एकागर होने पर ही बुद्धि ढूँढ पाती है--- दिमाग या मन के किसी न किसी कोने में छुपी उन यादों को जो विसर्जित नहीं हो पाती---!

कभी विसर्जित न हो सकी इन यादों का यह सिलसिला लगातार चलता है...संबंध बदलते हैं..जन्म बदलते हैं..जन्मस्थान भी कई बार बदलते हैं...लेकिन अंतर्मन में एक खजाना चूप रहता है...!

नागमणि की तरह रास्तों को प्रकाशित भी करता रहता है...और शक्ति भी देता रहता है...!

कुंडलिनी की तरफ सोई यादें जब कभी अचानक जाग जाएँ तो उसमें खतरे भी होते हैं...!

अचानक ऐसी बातें करने वालों को मानसिक रोगी कह कर मामला रफादफा कर दिया जाता है लेकिन उनकी बातें निरथर्क नहीं होती...!

कुंभ जैसे तीर्थों में जा कर जब शीत काल की शिखर होती है तो ठंडे पानी में लगे गई डुबकी बहुत कुछ जगाने  लगती है...!  श्रद्धा और आस्था से इसे सहायता मिलती है...!

यदि ऐसे में किसी का तन मन हल्का हो जाता है तो समझो बहुत सी यादें विसर्जित हो गई...!

बहुत से पाप धुल गए--...!

बहुत सी शक्ति मिल गई...!

अधूरी इच्छाएं और लालसाएं..उसी धरमें बह गई---

इसे ही कहा जा सकता है मुक्ति मिल गई...!~

---रेक्टर कथूरिया 

Saturday, September 14, 2024

क्या सचमुच मिलती है यादों के उजालों से रौशनी?

क्यूं नहीं भुला पाते हम ज़िन्दगी की यादें?


चंडीगढ़
//मोहाली: 14 सितंबर 2024: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)

जनाब बशीर बद्र साहिब के यूं तो कई शेयर प्रसिद्ध हुए हैं लेकिन एक शेयर यादों से सबंधित है जो जान जन की जुबां पर चढ़ गया। बशीर साहिब कहते हैं: 

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो!

न जाने किस गली में ज़िन्दगी की शाम हो जाए!

बशीर साहिब का यह शेयर ज़िंदगी में एक रुमानियत सी लेकर आता है। इस शेयर   खौफ भी है। इस शाम में अँधेरा छाने का भी यकीन सा है। इस अंधेरे का सामना करने के लिए उन्हें रौशनी की उम्मीद नज़र आती है उस दौर की यादों से जो अब रहा ही नहीं। उस जाते हुए वक़्त  या जा चुके अतीत को एक तरह से वापिस बुलाते हुए वह अपनी महबूबा से कहते हैं कि 

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो! न जाने किस गली में ज़िन्दगी की शाम हो जाए!

अब देखना यह है कि क्या सचमुच यादों से अँधेरी और अकेली ज़िन्दगी में उजाला हो भी जाता है क्या? वैसे तो बुढ़ापे की दस्तक तक से अधिकतर लोग डरने लगते हैं लेकिन शायरों की कल्पना और संवेदना कुछ ज़्यादा ही होती है। वह अँधेरे की कल्पना भी सहजता से कर लेते हैं और उसका  सहजता ज़िंदगी में अगर अंधेरा छा जाए तो बचपन की यादें, किशोर उम्र की यादे, स्कूल की यादें, दोस्तों की यादें, जवानी की यादें---यह सारा सिलसिला बुढ़ापे में ही क्यूं अपना रंग दिखाता है--ज़िंदगी कैसे इतनी प्रभावित हो जाती है इन यादों से....क्या इन का किसी भी किस्म का कोई  लाभ हो सकता है? इनसे होने वाला उजाला केवल कल्पना मात्र होता है या फिर सचमुच उजाले की किरणें रास्तों को रौशनाने लगती हैं!

बचपन, किशोरावस्था, स्कूल, दोस्तों और जवानी की यादें बुढ़ापे में इतने प्रभावशाली क्यों हो जाती हैं, इसका कारण यह है कि ये यादें हमारी ज़िंदगी के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील दौर से जुड़ी होती हैं। यह वो समय होता है जब हम सबसे ज्यादा अनुभव करते हैं, सीखते हैं, और हमारे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। जब हम बुढ़ापे में पहुंचते हैं, तो हमारे पास समय होता है और हम उन यादों को फिर से जीने लगते हैं। इन यादों में भावनात्मक और मानसिक जुड़ाव इतना गहरा होता है कि वे जीवन के अंतिम पड़ाव में भी हमारे साथ रहती हैं। गुज़रे हुए उस  सुनहरी दौर को याद करते ही हमारे अंदर एक ऊर्जा भी आती है। विजय और संघर्ष की भावना भी जागती है। हमें फिर से एक नै दुनिया  दिखाई देने लगती है। 

इन गहरी यादों का आध्यात्मिक लाभ भी हो सकता है। वे हमें आत्ममंथन करने का भी अवसर देती हैं, जिससे हम अपने जीवन के अनुभवों को समझ सकते हैं और उनसे सीख भी सकते हैं। यादें हमें यह समझने में मदद करती हैं कि हमने अपने जीवन में क्या खोया और क्या पाया। यह आत्मविश्लेषण हमें आध्यात्मिक रूप से परिपक्व बनने में  तो सहायता करता ही है इसके साथ ही हमें दुनियादारी के जहां रहस्य भी समझ आने लगते हैं। हम धोखे, फरेब दोगले चेहरों को सही वक़्त पर समझ पाने में सफल हो जाते हैं। 

इसके अलावा, गुज़रे हुए वक्त की ज़ेह यादें हमें जीवन की अस्थायित्वता का बोध कराती हैं और यह हमें वर्तमान क्षण में जीने की प्रेरणा दे सकती हैं। यादों के माध्यम से हम अपने जीवन के असली उद्देश्य को पहचान सकते हैं और अपने अंतर्मन से जुड़ सकते हैं। 

इस प्रकार, ये यादें केवल अतीत का प्रतिबिंब नहीं हैं, बल्कि आध्यात्मिक विकास का एक महत्वपूर्ण साधन भी हो सकती हैं। हम  परिवर्तनशील हालात से कर शाश्वत की पहचान करना सीख जाते हैं। शाश्वत में जीना एक महत्वपूर्ण जीवन होता है। 

Sunday, August 18, 2024

जब लक्ष्मी की दूरी इम्तिहान लेती है!

 उस समय घैर्य, सबर और सबूरी की परीक्षा भी होती है 


खरड़
(मोहाली):18 अगस्त 2022: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा):: 

यह कुछ पंक्तियों का वटसैप संदेश जैसा ही था जो अब शायद ईमेल जैसा बड़ा पत्र बनता जा रहा है। इसे मैंने नोट किया था 18 अगस्त 2022 को और शायद उन्हीं दिनों किसी मित्र को भेजा भी था। इसे डिलीट करने का भी मन नहीं किया। संदेश भेजने के बाद इसे सहेजा भी इसीलिए था कि शायद कभी इसे दोबारा पढ़ना पड़े। हालात का जायज़ा हो जाता है पुराने पत्र और मैसेज पढ़ने से। सोचा आज इसे पढ़ कर देखूं कुछ गलत तो नहीं लिखा था। उन दिनों आर्थिक तौर पर भी हालात गंभीर थे। हालत स्वास्थ्य के हिसाब से भी अच्छी नहीं थी और जेब के हिसाब से भी। अब ऐसे में या तो किसी चमत्कार की उम्मीद होने लगती है या फिर किसी शुभचिंतक को बताने की इच्छा भी हो जाती है। ज़िंदगी में कई बार ऐसे वक्त आते हैं जब अस्तित्व खतरे में लगने लगता है। ऐसे में किसी से कुछ न कुछ कहना ज़रूरी हो जाता है। बहुत सोच कर एक मित्र को समस्या बताई तो उन्होंने तुरंत हमदर्दी भी ज़ाहिर की और साथ ही पेटीएम नंबर भी मांग लिया। 

उस समय मैंने लिखा-मैं वैसे भी फॉर्मल नहीं हूँ। कोई औपचारिकता मुझे कभी अच्छी भी नहीं लगती। इसी लिए मुझे लगा आप ने जो पेटीएम नम्बर मांगा है वह शायद भगवत कृपा और भगवत प्रेरणा का ही परिणाम है।

इसके साथ समाजिक दुःख कहने से भी खुद को नहीं रोक पाया। यह सच है कि लेखक वर्ग ही शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाया करता है लेकिन लेखक ही शोषण का शिकार हो जाता है। कभी प्रकाशक उसका शोषण करते हैं तो कभी साहित्यिक कृतियों को बेचने वाले बाजार के कारोबारी और कभी बड़े बड़े आयोजनों के नाम पर बड़े बड़े संगठनों के पदाधिकारी।

फिर भी लेखक आयोजन के लिए इस्तेमाल  होने वाले हाल का किराया देते हैं। चायपानी समोसे का खर्च भी करते हैं। कुर्सियां मंगवाने का खर्च भी करते हैं। अक्सर कहा यही जाता है की यह सब कुछ आयोजन करने वाले संगठन के प्रबंधक ही करते हैं लेकिन अंदर का सच कुछ और ही होता है। 

लेकिन लेखक, पत्रकार और आयोजक साहित्यिक कवरेज करने को आए कलमकारों के लिए कुछ खर्च करना उचित नहीं समझते। देते भी हैं तो बड़े मीडिया घरानों को जिनके पास कोई कमी ही नहीं होती। शोषण भी आम तौर पर पहले से ही शोषितों का होता है। आयोजनों के रिकार्ड को साहित्यिक रिपोर्टिंग करने वाले ही सहेजा करते हैं। इसलिए इन की तरफ विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए बिना उनकी निष्पक्षता पर प्रभाव डाले। लेकिन ऐसा बहुत कम हो पाता है। इस लिए अब बहुत से कार्यक्रमों और आयोजनों पर जाने का मन ही नहीं करता। 

फिर भी आपके फोन से एक नई आशा जगी। बदलते हालात की दस्तक सुनाई दी। इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट में हूं लेकिन इसे सब को बताना कभी ज़रूरी नहीं लगा। 

आप सहजता और ख़ुशी से अपने वायदे के मुताबिक कुछ कर सकें तो बहुत अच्छी बात है पर न भी कर सकें तो भी कोई बात नहीं। मन पर बोझ न रखना। इतने सालों में पहली बार ही यह नौबत आई कि मजबूरी सी दिखने लगी। आपके आयोजन में आने से इनकार भी बुरा लग रहा था लेकिन आता हूँ तो आर्थिक मजबूरियां भी हैं। 

बारह दिन के बाद बुखार से उठा हूं। मित्र डाक्टरों से तो फोन पर ही कंसल्ट किया लेकिन दवाएं बहुत महंगी हो गई हैं। दो दिन में करीब 36 हज़ार रुपयों से भी अधिक  की पेमेंट करनी ज़रूरी है। बिजली, इंटरनेट, दूसरे शुल्क, यूनिवर्सिटी और अन्यों की सरकारी फीस इत्यादि।

इस वक्त आप कुछ उधार भी दे सकें तो बहुत मेहरबानी होगी।

जो भी स्थिति हो प्लीज़ एक आध घण्टे में बता ज़रूर दें।

डेढ़ दो घंटे के बाद कुछ राशि फोन पर आ गई। साथ ही मैसेज भी कि अगर स्वास्थ्य ठीक हो तो आयोजन से एक दिन पहले बता दें। गाड़ी भिजवा दी जाएगी। सही समय पर गाड़ी भी भिजवा दी गई। प्रोग्राम भी अटेंड किया। साथ में बेटी भी थी।  एक कैमरा असिस्टेंट भी ले लिया। आती बार फिर से हम तीनों के लिए तीन लिफाफे दे दिए गए। साथ ही लोई के साथ सम्म्मान भी किया गया। 

सोच रहा हूं क्या इस सहयोग सहायता को आयोजनों के रूटीन का नियमित हिस्सा बनाया जा सकता है क्या? कैमरे और कलम की मेहनत को समाज कब मेहनत मानेगा?

Friday, July 5, 2024

बहुत कुछ भूल जाता है लेकिन मोहब्बत का गम याद रहता है!

फिर भी सच्ची बातें कल्पना के आवरण में ही लिखी जा सकती हैं

खरड़ (मोहाली): 05 जुलाई 2024: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)::

हरकी विर्क विर्क बहुत अच्छी लेखिका भी और बहुत अच्छी इंसान भी। उसके परिवार ने राजनैतिक विचारों के कारण बहुत सा उत्पीड़न भी सहा। इसका असर काफी देर तक उसकी मानसिकता पर भी बना रहा लेकिन वह जल्दी ही सम्भल गई। प्रकृति और अध्यात्म की दुनिया के नज़दीक हो कर उसने ऐसा बहुत कुछ पाया अलौकिक नूर से सराबोर कर दिया। कभी कभी उसके वचन किसी प्रवचन की तरह लगने लगे। एक बार सोशल मीडिया पर उसकी कोई पोस्ट देखी जो सीधा दिल में उतरती गई। उस पर जो कुमेंट लिखा उसकी एक प्रति मैंने यहां भी कहीं संभाल ली। आज पुराने रिकॉर्ड को देखते देखते यह पोस्ट भी सामने आ गई। बहुत कोशिश की की जिस रचना पर यह कुमेंट था वो भी मिल जाए लेकिन वह नहीं मिल सकी। खैर कोशिश जारी रहेगी। जैसे ही वह मूल पोस्ट मिली उसे भी जोड़ा जाएगा इसके साथ। फ़िलहाल तो आप कुमेंट ही पढ़िए।

जी यदि यह कल्पना भी है तो भी यह कहानी-या पोस्ट उन हकीकतों का पता देती है जो हमारे समाज और ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं--वास्तव में लोगों की ज़िन्दगी में इतने दुःख हैं कि वे अपने इन दुखों को खुद ही भूल जाते हैं--भुलाने की लाख कोशिशों के बावजूद ये यादें दिल और दिमाग के किसी कोने में पड़ी रह जाती हैं-- बहुत से चेहरे जहन में रह जाते हैं जिनके नाम और पते तो भूल जाते हैं लेकिन उन चेहरों में अव्यक्त मोहब्बत का संदेश बरबस ही सामने आता रहता है--

जनाब फैज़ अहमद फैज़ साहिब की एक लोकप्रिय गज़ल है जिसका शुभारम्भ कुछ इस तरह से होता है--

दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के!
वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के!

सवाल है कितने लोग याद रख पाते हैं--इस हार को--इस जीत को--इस हादसे को--इस गम को---दुनियादारी और रोज़ी रोटी बहुत कुछ भुला देती है--इसमें ही आगे जा कर एक शेयर आता है--

वीराँ है मय-कदा ख़ुम-ओ-साग़र उदास हैं
तुम क्या गए कि रूठ गए दिन बहार के---
--इस तरह की स्वीकारोक्ति भी सभी के बस में नहीं होती--न ही किस्मत में--

कोई माने या न माने यह उदासी--यह गम उम्र भर पीछा करते हैं--नाम भूल जाते हैं--चेहरे भी भूल जाते हैं--पते भी--स्थान भी--लेकिन मोहब्बत का गम याद रहता है-कभी कभी -यही गम किसी न किस गुस्से में तब्दील भी होता है और कोई ज्वाला जनून बन कर भड़क उठती है--क्रांति के हर नायक और यहाँ तक कि कई बार ज़िंदगी के खलनायक के दिल को भी कभी कुरेदा जा सके तो कुछ इसी तरह की कहानी---सच्ची कहानी मिलेगी--
आगे चल कर फैज़ साहिब आपकी पोस्ट जैसी ही बात तो करते हैं--
दुनिया ने तेरी याद से बेगाना कर दिया
तुझ से भी दिल-फ़रेब हैं ग़म रोज़गार के---

ज़िंदगी की बेचैनियाँ बहुत कारणों से पैदा होती हैं और कई बार दिल दिमाग में जमा भी होती हैं--बहुत सी बिमारियाँ, बहुत से सकून...बहुत सी मस्तियाँ--इसी तरह की बातों से जुडी हुई हैं-- यह बात अलग है कि हम इस तरह की हकीकतों को कल्पना कह कर पीछा छुड़वा लेते हैं--और कोई आसान रास्ता भी तो नहीं होता---सच्ची बातें कल्पना के आवरण में ही लिखी जा सकती हैं--कई बार तो स्पष्टीकरण भी देना पड़ता है--यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है--यदि कोई नाम या स्थान मिलता जुलता निकल आए तो वह महज़ संयोग ही होगा---इसकी हम कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेते--

आपको इस ज़ोरदार रचना के लिए एक बार फिर हार्दिक बधाई--!

झंडों, विवादों और विचारधाराओं का जाने अनजाने प्रचार करते करते हम इस तरह के पूरी तरह व्यक्तिगत ग़मों को अक्सर सच में भी भूल जाते हैं--!

अंदर ही अंदर खुद को बहादुर भी समझते हैं---कि देखा हमने सब भुला दिया---!

कई लोग खुल कर नहीं रो पाते--वे छुप कर रोते हैं--एक कहावत सी है न--मर्द को दर्द नहीं होता--!

अफ़सोस कि हमारे समाज में सफलताओं के महल मोहब्बत के शवों पर ही खड़े होते हैं-बहुत कम लोग व्यक्तिगत प्रेम को संसार और ब्रहमांड के प्रेम में बदल पाते हैं--शायद यही होती है अध्यात्मिक साधना--- शायद यहीं से शुरू होता है नए जन्मों का खेल और चाहत---हम सोच लेते हैं जो इस जन्म में नहीं मिला--वो अगले जन्म में मिलेगा ही--

ओशो ने भी जन्मों की बाते बहुत अच्छे से की है--!

तिब्बत से जुड़े लोग कई बार मुझे मैक्लोडगंज में मिलते रहे हैं--उनकी थ्यूरी भी दमदार तो है--उनके मेडिसिन सिस्टम का एक विशेष सेक्शन ज्योतिष और जन्म के समय को लेकर ही काम करता है--इसी पर आधारित है इलाज--

आपकी इस रचना ने मुझे से भी यहां कितना कुछ लिखवा लिया--अगर यह कल्पना भी है तो बेहद ज़ोरदार है-

कभी इस पर भी कल्पना कीजिए कि कब ऐसा समाज बनेगा--जिसमें ऐसा सब कुछ न हो!
---रेक्टर कथूरिया ----आराधना टाइम्स

Tuesday, May 10, 2022

गुज़रा हुआ ज़माना--आता नहीं दोबारा---हाफ़िज़ खुदा तुम्हारा--

डाक्टर भारत को यह गाड़ी बहुत पसंद आई थी! 


लुधियाना
: 10 मई 2022: (मुझे याद है ज़रा ज़रा)::

डाक्टर भारत बहुत ही खास शख्सियत थे। उनके जाने का गम आज तक कम नहीं हो पाया। न जाने हर रोज़ उनके साथ उठने बैठने वाले वे मित्र जिन पर उन्हें सभी से अधिक भरोसा था वही लोग उन्हें कैसे भूल गए हैं। चाईना गेट फिल्म में डाकू लुटेरों के साथ लड़ने वाली जो टीम थी उस टीम की तरह डा. भारत एफ आई बी की तरह एक जुझारू टीम बनाना चाहते थे। पूरी साहिब, ग्रेवाल साहिब, राजू, सोनू इत्यादि सभी से उनका स्नेह था। चाय का दौर भी चलता और शाम होने पर दारू का दौर भी। बहुत ज़िंदादिल इंसान थे डा. भारत। आज जब डा. भारत के इलाके में मुद्दतों बाद जाने का सुअवसर मिला तो बहुत कुछ याद आया। एक याद इस कार से सबंधित भी थी। 


एक दिन न्यू कुंदनपुरी लुधियाना की गली में
के नए माडल की गाड़ी आई तो उसे डाक्टर भारत ने भी पसंद किया। यही गाड़ी पास ही के एक डेरा प्रमुख को उनके चाहनेवालों ने भेंट की थी। मॉडल नया नया आया था लोग रुक रुक कर गाड़ी देखते थे। इस गाड़ी को नज़दीक से देखने के लिए डा. भारत गाड़ी के पास तक भी आए..मैंने निवेदन किया एक दो फोटो भी खिंचवा लो--तो डा. भारत सहर्ष मान गए। 

बस 2021 की जाती हुई सर्दियों में उतारी थी यह फोटो। मैंने पूछा क्या सोच रहे हैं आप? कहने लगे ऐसी गाड़ी अपने वाली चाईना गेट टीम के पास भी होनी चाहिए। मैंने मज़ाक से कहा बाबा जी आते ही होंगें उनसे गुजारिश कर लेते हैं वो ज़रूर मान जाएंगे। 

इतने में उनके फोन की घंटी खनखनाई डाक्टर भारत उधर उलझ गए। मन की बात मन में ही रह गई। चाईना गेट टीम उनका देहांत होते ही बिखर गई। तब उस गीत के बोल भी समझ आए--
कोई किसी का नहीं ये झूठे,
नाते हैं नातों का क्या?
कस्मे वादे प्यार वफ़ा सब,
बाते हैं बातों का क्या॥

इसके साथ ही एक और गीत के बोल याद आ रहे हैं--कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन....!  
लेकिन कहां वापिस आते है गया हुआ वक्त और गुज़रे हुए लोग! 
--रेक्टर कथूरिया


Tuesday, September 8, 2020

बार बार सपनों में आता रहा यह रेलवे स्टेशन

काश रहने का घर भी इसी तरह का बन पाता 
लुधियाना: 8 सितंबर 2020: (रेक्टर कथूरिया//मुझे याद है ज़रा ज़रा)::
बहुत से मित्रों और दुसरे लोगों का कहना कही की आखिर इस ब्लॉग का अर्थ क्या है? क्या होगा इसमें? समझना थोड़ा मुश्किल सा लगता है कि इस ब्लॉग का सीधा सा मतलब केवल मेरे अपने मन की संतुष्टि है। लगता है उन बातों को लिखूं जो हमें अपने जन्म के स्रोत की तरफ ले जाएं। उन सभी बातों से बहुत ही अलग और दूर जो हम अपने दैनिक जीवन में किस न किसी मतलब के लिए कहते या सुनते हैं। साड़ी उम्र निकल जाती है लेकिन यही समझने से हम चूक जाते हैं कि हमारा जन्म किस मकसद को लेकर हुआ था। क्या करना था और अब तक क्या किया? 
जन्म हुआ तो जीवन भी मिला। धीरे धीरे बालपन का वह रोना धोना कम होता चला गया। मुस्कराने के बाद हंसी का सिलसिला भी शुरू हुआ। उस समय मालूम नहीं था कि यह मैं नहीं हंस रहा वास्तव में नियति मुझ पर हंस रही है। किस ने सोचा था दुखों के पहाड़ मिलेंगे। किस ने चाहा था कि रास्ते गम के सागरों की तरफ मुड़ते चले जाएंगे। निराशा का अंधेरा छाता चला गया। इस गहन अंधेरे में महसूस होने लगा कि यह कालिमा न होती तो दिन की रौशनी का मज़ा भी नहीं होता। गमों का अहसास ही खुशियों  का मज़ा बढ़ा देता है। यादें उस समय उजाले देने लगती हैं जब हर तरफ अँधेरे छा रहे होते हैं। बस कुछ इसी तरह का ज़िक्र होगा मेरी पोस्टों में। 
मैंने जीवन स्रोत को समझने के लिए यादों का सहारा लिया है। वैसे जाति स्मरण के लिए ओशो तो जहां मेडिटेशन की सिफारिश भी करते हैं। ओशो की बातें अंतर्मन को कुरेदती हैं तो बहुत कुछ जागने लगता है। ऐसा ही कुछ अनुभव होता है अन्य सूफी या मिस्टिक लोगों के साहित्य को पढ़ते हुए। एक बारगी तो लगने लगता है कि हम किसी अज्ञात ऊंचाई पर पहुँच गए। शायद यही अहसास हमें मज़ा भी देता है। थोड़ी देर के बाद जब हम फिर दुनियादारी में भटक जाते हैं तो फिर अचानक झटका लगता है जैसे उस अज्ञात ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गए। इस ऊंचाई को छूने, कुछ देर के लिए उस में तै पाने जैसा आनंद भरा अहसास लेने और फिर अचानक नीचे गिर जाने के सदमे.......।   
इस ब्लॉग में मैं इस तरह के अहसास की बातें ही करता हूं।  अपने सपनों की बातें करता हूं।  अतीत की बातें और भविष्य की बातें। 
इस बार भी जिस तस्वीर को आपने इस पोस्ट के आरम्भ में देखा उसे क्लिक किया है Unsplash  से जुडी हुई  Linda L Jackson ने। मैं उससे कभी मिल नहीं पाया। बहुत से अन्य लोगों से मिलने का सपना भी 
अभी तक पूरा नहीं हुआ। लिंडा से मिलने की कोशिश जारी है लेकिन उसकी तस्वीरों का मैं दीवाना हूं। 
वह कमाल के विषय चुनती है और बहुत ही अद्भुत ढंग से फोकस बनाती है।  देखो तो बस देखते ही रह 
जाओ। 
यह तस्वीर एक रेलवे स्टेशन की है। इस स्टेशन को मैंने बहुत बार सपनों में देखा। इतना देखा कि इस 
तरह का घर बनाने की एक चाहत मन में पनपने लगी। शायद समझ आने लगी कि यह बातें सपनों में ही
अच्छी लगती हैं। अब इतने बरसों के बाद पता चला कि यह तस्वीर इंग्लैण्ड के नार्थ शायर में साथी एक 
इलाके  नार्थ शायर मूर की है। वहां एक गांव है ग्रोसमोंट। उसी गांव के लोगों को रेल की सुविधा  लिए 
इस रेलवे स्टेशन को 1835 में बनाया गया था। मौजूदा रेलवे स्टेशन 1845 में बना। फिर समय के कई 
उतराव चढ़ाव देखता हुआ यह स्टेशन लोगों को रेल सुविउधा देता रहा। सन 1965 में इसके मुख्य भाग 
को बंद कर दिया गया लेकिन समय की गति कहां रूकती है! सन 1973 में इसे दोबारा खोल दिया गया। 
बहुत से टीवी चैनलों और अख़बारों में भी इस रेलवे स्टेशन की चर्चा हो चुकी है। देखना है कि जीवन रहते इस 
रेलवे स्टेशन को देखा जा सकेगा या नहीं?          -रेक्टर कथूरिया 


Thursday, August 23, 2018

हर दुखता दिल मेरा है-रेक्टर कथूरिया

अमिता सागर जी की पोस्ट ने याद दिलाया अतीत का दर्द
तुम सितारों पर 
अपना पैगाम 
लिख कर भेजो ना,
मैं जागती हूँ
रात भर
पढ़ लूंगी

ऊपर दी गयीं पंक्तियाँ तेज़ी से उभर कर सामने आई शायरा अमिता सागर जी की हैं। नकोदर उनकी कर्मभूमि है। एक ऐसा इलाका जहाँ अभी भी आजकल के अंधे विकास की मार से बचा हुआ सकून कुछ बाकी है। वहां दाखिल होते ही लगता है कि हम अभी भी प्रकृति के नज़दीक हैं। 
कुछ समय पहले-शायद अगस्त 2018 में उन्होंने इस छोटी सी काव्य रचना को फेसबुक पर पोस्ट किया था। पढ़ कर कुछ अलौकिक सा अनुभव हुआ। मैं इनको पढ़ कर खुद में मग्न था। हालांकि समाचार डेस्क पर इस तरह खुद में मग्न होना उचित नहीं होता। खबरों में संवेदनशील भी रहना होता है लेकिन खुद को पत्थर भी बना कर रखना होता है। भावुक आवेग में कहीं सच्चाई धुंधला न जाये इसका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इतने में समाचार डेस्क पर ही किसी सहयोगी ने पूछा भला सितारों पर पैगाम भेजना कैसे सम्भव है? मैंने कहा अमिता सागर खुद भी शायरा है और साथ ही हरदयाल सागर जैसे बेहद क्षमतावान शायर की पत्नी भी है--इस लिए वह सितारों को भी संचार का माध्यम बना सकती है। 
Rector Kathuria  Amita Sagar जी वास्तव में मुझे आपके इन शब्दों में अतीत याद आया---याद ही नहीं आया---किसी फिल्म की भाँती आँखों से गुज़रा...फिर से नज़र आया--मैं बहुत छोटा था--लेकिन मुझे अपने माता पिता से अलग रहना पड़ा--पिता जी के विचारों ने उन्हें सत्ता के गलियारों की आँख का दुश्मन बना दिया--उन्हें अंडरग्राऊंड होना पड़ा--सख्तियाँ बढती गयीं---मुझे कहीं अलग रहना पड़ा--पिता जी कहाँ थे नहीं मालूम था--मां कहाँ थी नहीं पता था---जहाँ रहता था उन्होंने बहुत प्रेम से रखा' वहां कोई कमी भी नहीं थी लेकिन माता पिता की याद आती---ख़ास कर माँ की---चिठ्ठी भी कैसे लिखता--कोई पता नहीं था---हर रिश्तेदार के पते पर भी पहरा था और डाक भी सेंसर होती थी--तब--केवल आसमान पर निकले सितारे और चाँद ही था जिनको देख कर लगता--मेरी मां जहाँ भी होगी कम से कम सितारों को तो ज़रूर देखती होगी---मुझे मालूम है परेशानी के मारे मां को नींद नहीं आती थी---मुझे महसूस होता यही वोह केंद्र बिंदु है जहाँ हमारी नज़र शायद मिलती होगी---और मेरी मां मेरे आंसू और उदासी देख लेती होगी---अन्याय के खिलाफ बोलना--किसी स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए कुछ करना---यहाँ किसी जुर्म से कम तो नहीं----हम सभी ने इस जुर्म की सजा भुगती है---अब भी यह सिलसिला जारी है--परिवार के बहुत से सदस्य खो कर भी यह सज़ा जारी है---मुझे यहाँ की तथाकथित महानता पर कभी गर्व नहीं हुआ--सो आपकी काव्य पंक्तियाँ मुझे बहुत पीछे ले गयीं--जब मैं शायद केवल आठ दस वर्ष का था--- सत्ता की सख्तियाँ मुझे जहाँ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और भगत सिंह के विचारों के नजदीक ले गयीं वहीँ आम जनता के भी पास ले कर गयीं---मैं किसी दल का सदस्य नहीं--लेकिन हर दुखता दिल मेरा है---इसलिए आपकी पंक्तियों का एक बार फिर आभार...
इसके जवाब में अमिता सागर जी ने लिखा:Amita Sagar Rector Kathuria मुझे इस बात का दुख होता है कभी कभी कई पाठक इसे मेरी निज की व्यथा समझ लेते हैं। जबकि हर संवेदनशील व्यक्ति मे दूसरे का दर्द पहचान लेने का सामर्थ्य होता है। वैसे एक बात सांझी थी हममें मेरे मम्मी जी को उस दिन मुखाग्नि दी गई थी जिस रात मैंने यह लिखा। 
अमिता सागर जी की एक काव्य पोस्ट पर किया गया कुमेंट 



15 अगस्त हो या 26 जनवरी.........

याद आते हैं लुधियाना वाले तिरंगा प्रेमी डाक्टर भारत  लुधियाना > 15  अगस्त 2026 > रेक्टर कथूरिया // मुझे याद है ज़रा ज़रा....... .! आज 15...